Ro no D15139/23

ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची का हुआ सत्यापन

*वीबी-जी रामजी योजना की दी गई विस्तृत जानकारी*

 

रायपुर, 25 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन बैठकों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से तैयार स्थायी प्रतीक्षा सूची को ग्रामवासियों के समक्ष प्रस्तुत कर उसका सत्यापन कराया गया। ग्राम सभाओं में प्राप्त सुझावों और स्थानीय जानकारी के आधार पर पात्र परिवारों की प्राथमिकता तय करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

 

*ग्राम सभा से स्वीकृति अंतिम सूची दर्ज*

बैठकों के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका अभिलेखीकरण किया गया। ग्राम सभा की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद अंतिम सूची को निर्धारित ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज किया जाएगा, जिससे पात्र हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी तथा व्यवस्थित हो सके।

 

*योजनाओं से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा*

प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित इन ग्राम सभाओं में ग्रामीणों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। योजनाओं से जुड़े विषयों पर खुली चर्चा और स्थानीय स्तर पर सहभागिता ने ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के प्रति लोगों के विश्वास को और मजबूत किया।

 

*वीबी-जीरामजी की पात्रता, लाभ क्रियान्वयन से कराया अवगत*

इस अवसर पर विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी-जी रामजी योजना की भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, पात्रता, संभावित लाभ तथा क्रियान्वयन की रूपरेखा से अवगत कराया गया। साथ ही अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए जनजागरूकता गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया गया।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल