
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में विजय दिवस के उपलक्ष्य में विगत दिवस 16 दिसम्बर को कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजय दिवस के अवसर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत 1़971 के वीर सैनिकों को पुष्प सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात् जशपुर जिले के 1971 में शामिल सैनिकों एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईसीआईसीआई बैंक की पूरी टीम भी मौजूद रही तथा उन्होंने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार को बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विदित हो कि विजय दिवस 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय के उपलब्ध में मनाया जाता है।







