Ro no D15139/23

जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने ग्राम मनगटा, जोरातराई, मुड़ीपर में निकाली गई जलयात्रा

राजनांदगांव 25 जून 2025। महिलाओं ने जूनून एवं जज्बे के साथ राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगटा, जोरातराई, मुड़ीपर में जलयात्रा निकाली। महिलाओं ने कलश लेकर गांव में भ्रमण करते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव ने सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए श्रमदान किया तथा ग्रामीणों को सोख्ता गड्ढा बनाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पानी के बूंद-बूंद को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। लगातार प्रयास से हरियाली बहिनी नीर और नारी जलयात्रा एक दिन भी रूकी नहीं चाहे गर्मी हो या बरसात हो, यह अभियान न रूकने वाला है, महिलाओं के उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा आने वाले गर्मी में परिणाम अच्छा आएगा। हरियाली बहिनी बड़ी संख्या में पौधे लगाकर उसे वृक्ष बनाने के लिए कार्य कर रही है। महिलाएं स्वयं तो पौधा लगा रही है। साथ ही दूसरे को भी प्रोत्साहित कर रही है। इस दौरान हरियाली बहिनी अभियान के शिव कुमार देवांगन, जानिया साहू, सरपंच  मनगटा बैजनाथ सिन्हा, सरपंच जोरातराई रमाकांत साहू, सरपंच मुड़ीपर मीणा साहू सहित बिहान कैडर के अलावा पंचायत टीम, महिला समूह, ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत छुरिया के सामुदायिक भवन में मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन

    *- शिविर में जिले के अंतिम छोर से 100 से अधिक दिव्यांगजनों ने पहुंचकर कराया सहायक उपकरण के लिए पंजीयन* राजनांदगांव 14 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय कृत्रिम अंग…

    Read more

    शासकीय योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन, व्यवस्थाओं में सुधार करने जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया विशेष मैदानी निरीक्षण

    *- योजनाओं की जमीनी स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* राजनांदगांव 14 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय योजनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया