Ro no D15139/23

विधायक संग ग्रामीणों ने कुर्राेग में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत किया ग्राम भ्रमण

जनप्रतिनिधियों के संग मिलकर विधायक ने ग्रामीणों से मिलकर बनाई ग्राम विकास की समग्र योजना

जशपुरनगर 23 सितंबर 2025/ ग्रामों के समग्र विकास के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों में ग्राम भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुर्राेग में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्राम भ्रमण कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय भी शामिल हुईं। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच कुर्राेग लकूराम, जनप्रतिनिधि दीपक नागेश, बीएमटी एलएस केरकेट्टा, सचिव अनूप साय, रोजगार सहायक गणेश यादव समेत आदि सहयोगियों एवं ग्रामीणों ने भ्रमण में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके मन की बात जानी, उनके गांव को उनके सपनों सा विकसित ग्राम बनाने के लिए ग्रामीणों से उनके सुझाव जाने। उन्होंने ग्राम के विकास के लिए नक्शा निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए नक्शे को भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार करने और सभी सुविधाओं को विकसित करने हेतु योजना निर्माण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी योजनांतर्गत ग्राम स्तर पर योजना निर्माण के बाद जनपद पंचायत एवं जिला स्तर पर ग्राम विकास योजना का निर्माण होगा। इसके बाद इन योजनाओं का आगामी ग्राम सभा में अनुमोदन कराकर उसके अनुसार ग्रामों में विकास कार्य किये जायेंगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ