Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रही राहत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

*श्रीमती सुकली बाई की खत्म हुई पानी की परेशानी, घर में ही मिलने लगा शुद्ध पेयजल*

रायपुर 06 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन आज गांवों के लिए बहुत बड़ी राहत बन गया है। इस योजना से अब ग्रामीण परिवारों को अपने घर में ही साफ और सुरक्षित पीने का पानी मिलने लगा है। इससे वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिली है। रोजाना शुद्ध पानी मिलने से ग्रामीणों का जीवन अब पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है।
पहले गांवों में पानी के लिए लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ता था। खासकर महिलाओं को रोज कई किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था। इससे उनका समय, मेहनत और सेहत तीनों प्रभावित होते थे। पानी की कमी के कारण खाना बनाने, सफाई रखने और पशुओं की देखभाल जैसे कामों में भी काफी परेशानी होती थी। पानी हमारे जीवन की सबसे जरूरी जरूरत है। सुबह से लेकर रात तक हर काम में पानी चाहिए। पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसी जरूरत को समझते हुए सरकार ने “हर घर जल” के लक्ष्य के साथ जल जीवन मिशन शुरू किया, ताकि गांव-गांव तक पीने का पानी पहुंचाया जा सके।
इसी योजना से लाभ पाने वाली कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत खाम्ही के आश्रित ग्राम रोखनी की रहने वाली श्रीमती सुकली बाई बताती हैं कि उम्र बढ़ने के कारण उनके लिए दूर से पानी लाना बहुत मुश्किल हो गया था। नहाने, खाना बनाने और मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी बड़ी समस्या थी। घर में पानी नहीं होने से रोजमर्रा के सभी काम प्रभावित होते थे। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद अब उन्हें पानी के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता। घर में ही पर्याप्त मात्रा में साफ पानी मिल रहा है, जिससे उनका जीवन अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है।
श्रीमती सुकली बाई ने जल जीवन मिशन के माध्यम से घर तक शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आज इस योजना के जरिए जिले के लाखों घरों में नल से पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों की सेहत में सुधार हुआ है, समय की बचत हो रही है और जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। यह योजना गांवों के विकास की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय कदम है।

  • Related Posts

    उत्कर्ष योजना के तहत आवासीय विद्यालयों के इम्पैनलमेंट हेतु ‘रूचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित वर्ष 2026-27 के लिए उत्कर्ष योजना में शामिल होने का अवसर, 23 अप्रैल अंतिम तिथि

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026। वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों…

    Read more

    बारिश से पहले सीसी रोड, नाली इत्यादि निर्माण कार्य पूर्ण करें, कलेक्टर ने दिए निर्देश अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण एवं सांसद निधि कार्यों की समीक्षा बैठक

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले  आवश्यक निर्माण कार्य  से पूर्ण करने का प्रयास किया जाएं, ताकि वर्षा के दौरान…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….