Ro no D15139/23

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में ग्रामीणों को मिल रही है सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ

पंचायत दिवस के दिन जशपुर के 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई थी यह सेवा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए किया था इस सेवा का शुभारंभ

जशपुरनगर 28 अप्रैल 2025/ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन जशपुर जिले के 8 विकासखंडों में कुल 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लाभ ग्रामीणों को मिलना शुरू हो गया है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंचायत दिवस 24 अप्रैल को मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुरूआत की थी। यह योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल क्रांति लाएगी। इससे प्रदेश के सरकारी सेवाओं और योजनाओं की पहुंच आम लोगों तक सुगम होगी।
इन सुविधा केंद्रों में ग्रामीणों को अब बहुत सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल रही है। अब वे अपने खाते से आसानी से पैसे निकाल सकेंगे, अपने खाते से किसी अन्य के खाते में पैसे भेज सकेंगे, बिजली-पानी बिल का भुगतान कर सकेंगे तथा पेंशन-बीमा जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ अपने पंचायतों में ही ले सकेंगे।
विदित हो की भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड की 10-10 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के लिए एमओयू किया गया था। एमओयू कॉमन सर्विस सेंटर के सेवा प्रदाता और सरपंचों के बीच संपन्न हुआ था।
जशपुर के 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई अटल डिजिटल सुविधा केंद्र
बगीचा विकासखंड के अंतर्गत बछरावा, बगडोल, डुमरकोना, कुदमुरा, मरोल, नटकेला, सामरबहार, सन्ना, सरायपानी, सुतरी में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू हो गई है। इसी तरह  दुलदुला विकासखंड के अंतर्गत चरईडांड, दुलदुला, गोडम्बा, करडेगा, कोरना, लोरो, मकरीबंद, पतराटोली, सिमडा, वासुदेवपुर। फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत भगोरा, गारीघाट, जोरंदाझरिया, खरीबहार, कोरंगामाल, कुल्हड़बुड़ा, लवाकेरा, महुआडीह, मेंढरबहार, टुबा, तुमला। जशपुर विकासखंड अंतर्गत आरा, बड़ा कोरोनजा, बालाछापर, गम्हरिया, घोलेंग, जकबा, झोलंगा, लोदाम, लोखंडी, नीमगांव, रातामाटी, तेकुल। कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत चेटबा, चोंगरीबहार, जुमाइकेला, खूंटी टोली, कोरंगा, कुसुमताल, पतरापाली, सबछडामुंडा, सगिभावना, तिलंगा। कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत बसंताला, बेहराखर, चटकपुर, जोकरी, जोरातराई, केराडीह, नारायणपुर, रेंगारघाट। मनोरा विकासखंड अंतर्गत मनोरा,  अजधा, अलोरी, बेंजोरा, घाघरा, हर्राडीपा, खम्हाली, खरसोता, खूंटापानी, सोनक्यारी और पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत बागबहार, चिकनीपानी, इला,जमरगी बी, जामझोर, करमटिकरा, किलकिला, कुकरगांव, कुकुरभुका, कुमेकेला, पाकर गांव सुरंग पानी में यह सेवा की शुरुआत हो गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच होगी आसान
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को सशक्त बनाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आय-जाति निवास प्रमाणपत्र, भूमि दस्तावेज, डिजिटल भुगतान और ई-डिस्ट्रिक्ट की अनेक सेवाएं आसानी से ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। 24 अप्रैल को प्रत्येक जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में यह सुविधा प्रारंभ की जा रही है और आगामी छह महीनों में 8,000 से अधिक पंचायतों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

  • Related Posts

    सहायक जनसंपर्क अधिकारी बिसे कुमार रात्रे जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद के लिए कार्यमुक्त

      जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ जनसंपर्क विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेश के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी  बिसे कुमार रात्रे…

    Read more

    जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, होमस्टे के विकास से ग्रामीणों को मिला रोजगार के बेहतर अवसर

      जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ जिले में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी प्रयासों…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल