Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं ग्रामीणों की मांग और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश- कलेक्टर

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2025/ आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जनदर्शन  में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले जैसे सीमांकन, ऋण पुस्तिका सुधार, बटवारा, वन अधिकार पत्र, अतिक्रमण, फौती नामांतरण, अनुकंपा नियुक्ति एवं आकाशीय बिजली से पशुओं की निधन मुआवजा प्राप्ति से जुड़ी शिकायतें एवं मांगें कलेक्टर श्री विलास भोसकर के समक्ष रखीं। कई मामलों में तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए ताकि समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मामलों की त्वरित जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें और आवेदकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि, आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए और हर व्यक्ति को न्याय मिले।
जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?