Ro no D15139/23

गुरुकुल में विराजी जीवंत मातारानी नवदुर्गा

कवर्धा-जनपद की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल के द्वारा सदैव ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ ही उनकी सांस्कृतिक चेतना के उत्थान के लिए भी बहुविध आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी भगवती का पूजन चतुर्दिक भक्तिभाव से हो रहा है। गुरुकुल में भी जीवंत माँ नवदुर्गा का पूजन किया गया। प्री प्राइमरी- प्राइमरी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने नव दुर्गा के रूप में विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। दर्शको को लगा मानों माता भगवती का साक्षात अवतरण हुआ हो। इस अवसर पर भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया। मातारानी के जयकारे से सारा वातावरण गूंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने सच्चे मन से मातारानी भवानी से समग्र विद्यालय परिवार की सुख – समृद्धि की कामना की। गुरुकुल परिवार ने इस आयोजन को सफल बना कर सच्चे अर्थों में माँ दुर्गा की भक्ति, सेवा तथा अनुशासन का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। संस्था के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारीगण तथा प्रभारी प्राचार्य ने इस गरिमामय आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को ऐसी सांस्कृतिक चेतना से सदैव जोड़े रखने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत