Ro no D15139/23

36 घंटे में सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा – कबीरधाम पुलिस ने तीनों आरोपी दबोचे

जिला कबीरधाम में युवती के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में कबीरधाम पुलिस ने मात्र 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय और सनसनीखेज सफलता प्राप्त की है। यह पुलिस की निरंतर मेहनत, उच्चस्तरीय प्रोफेशनलिज्म, त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी –

1. जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु पिता दिलीप खरे उम्र 22 वर्ष निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा
2. नसीम अहमद उर्फ छोटू पिता नफीस खान उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा
3. मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु पिता मोहम्मद अयूब उम्र 21 वर्ष निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना महिला थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 70(1), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। रिपोर्ट के अनुसार तीन युवकों ने पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) स्वयं मामले की मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल और जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण – डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक, डीएसपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं डीएसपी श्री आशीष शुक्ला – के पर्यवेक्षण में कई विशेष टीम गठित की गईं।

इन टीमों ने अलग-अलग मोर्चों पर कार्यवाही की – अपराधियों की धरपकड़, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन का परीक्षण, तथा मुखबिर तंत्र के जरिए प्राप्त सूचनाओं का मिलान। इसी क्रम में बड़े पैमाने पर छापामार कार्यवाही की गई और पूरे जिले से लगभग 150 से 200 संदेहियों को थानों में लाकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ से मिले अहम सुरागों को तकनीकी शाखा की जानकारी और डिजिटल साक्ष्यों से जोड़कर आरोपियों की शिनाख्त सुनिश्चित की गई।

इसके बाद पुलिस टीमों ने सघन घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में पीड़िता द्वारा की गई पहचान कार्यवाही में आरोपियों की पुष्टि हुई तथा आरोपियों ने अपराध को स्वीकार भी किया। जांच से यह तथ्य भी उजागर हुआ कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जो चोरी जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।

कबीरधाम पुलिस आम जनता को आश्वस्त करती है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों के प्रति हमारी नीति “जीरो टॉलरेंस” की है। ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि महिलाओं और बच्चियों की गरिमा एवं सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, रूपक शर्मा, लालजी सिन्हा, योगेश कश्यप, मनीष मिश्रा, उमाशंकर राठौर, महेश प्रधान, अमित कश्यप, संतोष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती भुनेश्वरी साहू राठौर के साथ साथ साइबर सेल, थाना कोतवाली और जिले के सभी थाना के टीम का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस समाज से अपील करती है कि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें, और संवेदनशील मामलों में पीड़िता की गोपनीयता एवं गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!