Ro no D15139/23

बाल संप्रेक्षण गृह के सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की हुई जांच

बाल संरक्षण गृह में कार्यरत हाउस फादर को हटाया गया

कोरबा 04 अगस्त 2025/
एकीकृत बाल संरक्षण योजना (मिशन वात्सल्य) अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) नवीन थाना भवन बालको के संबंध में प्रकाशित व प्रसारित समाचार जिसमें की सोशल मीडिया में वायरल विडियो का उल्लेख है। वीडियो में संस्थागत अपचारी किशोर टीवी में गाने देखते हुए दिख रहे हैं जिससे एक किशोर द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी से कोरबा जेल टेग लाईन के सहित पोस्ट किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि उक्त घटना में किसी भी प्रकार का कदाचरण परिलक्षित नहीं हो रहा है, केवल किशोरों द्वारा टीवी में मनोरंजन की दृष्टिकोण से गाना देखते हुए उक्त स्थान में किशोर बैठे है किन्तु उक्त समाचार में कोरबा जेल में ‘‘एश’’ शीर्षक के साथ दुष्प्रचार किया जा रहा है। कथित घटना में आपत्ति जनक बात यह है कि शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) में किशोरों को मोबाईल फोन प्राप्त होने के आधार पर विडियो बनाया गया। उक्त विडियो को जिला जेल से फरार विचाराधीन कैदियों के संबंध में जोड़कर समाचार प्रसारित किया जा रहा है जो कि गलत है। किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत विधि से संघर्षरत बच्चों को ही केवल बाल सुधार गृह में रखा जाता है। उक्त संबंध में प्रारंभिक जांच एवं निवासरत किशोरों व संस्थागत कर्मचारियों के द्वारा दिये गये बयान में यह पाया गया कि शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) में कार्यरत हाऊस फादर श्रीमती सरिता बैरागी के फोन से विडियो रिकॉर्ड किया गया है। उक्त घटना में किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 74 का उल्लंघन दर्शित है। कलेक्टर के निर्देशानुसार श्रीमती सरिता बैरागी, हाऊस फादर को तत्काल प्रभाव से शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) कोरबा से हटा दिया गया है। उक्त घटना से जिम्मेदार पाये जाने पर संलिप्त कर्मचारी के विरूद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ