Ro no D15139/23

चिरायु एक वरदान- हृदय रोग से पीडित दिव्या ऑपरेशन के बाद जी रही है सामान्य जिन्दगी

कोरबा विकासखण्ड के ग्राम मण्डीपारा भैंसमा निवासी कुमारी दिव्या आत्मजा  श्रवण कुमार खडिया  प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी की छात्रा को हमेशा चलने-फिरने , खेलने-कूदने से सांस फूलने जैसी तकलीफ का हमेशा सामना करना पड़ता था। उसके माता-पिता तथा शिक्षक उसे होने वाली तकलीफ से बहुत परेशान थे। जब चिरायु योजना (आरबीएसके) की टीम उस स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भ्रमण किए तथा उस बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो दिव्या के हृदय की धड़कन अन्य बच्चों की तुलना में असमानता पायी गई। इस संबध में दिव्या खडिया के माता-पिता को उसके स्वास्थ्य के बारे में चिरायु टीम के द्वारा बताया गया कि दिव्या के हृदय में छेद होने की संभावना है, यह सुनते ही उसके माता-पिता स्तब्ध रह गए और परेशान होते हुए बहुत सारे सवाल पूछे जैसे कि बच्ची को काई तकलीफ तो  नहीं होगी, इसका इलाज कहॉं होता है, इलाज में कितना खर्च होगा हम तो गरीब है इतना पैसा कहॉ से लायेगे ।  उन्हें सांत्वना देते हुए चिरायु टीम के डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चिरायु योजना चलाई जा रही है इस योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर (गरीब) बच्चों का जॉंच एवं उपचार निःशुल्क कराया जाता है।
इसके बाद माता-पिता की सहमति से दिव्या के चिरायु योजना के तहत हृदय का निःशुल्क ऑपरेशन वी.वाय हॉस्पीटल में दिनांक 21-10-2025 को सफलतापूर्वक कराया गया । आज दिव्या पूर्णतः स्वस्थ है और सामान्य बच्चों की तरह पढ़ाई, खेलकूद करते हुए स्वस्थ जीवन जी रही है।
दिव्या खड़िया के पिता  श्रवण कुमार खडिया ने दिव्या के हृदय का सफलतापूर्वक ऑपरेशन  तथा स्वस्थ होने से अत्यंत प्रसन्न है और उन्होने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, चिरायु योजना तथा चिरायु टीम का आभार माना है।

  • Related Posts

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश*   *राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की होगी व्यापक जांच*   *जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर, 24 जून 2026- छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश