Ro no D15139/23

ईव्हीएम प्रदर्शनी के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

अम्बिकापुर 01 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार दिनांक 01 फरवरी को अम्बिकापुर,अम्बिकापुर नगरीय निकाय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 07 से 12 एवं तहसील कार्यालय में ईव्हीएम (इेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के दौरान नगरीय मतदाताओं को बताया जा रहा है कि इस बार पहले महापौर पद के लिए सफेद लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के बटन को दबाकर मतदान करेंगे, पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। जिसके बाद फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के बटन को दबाकर मतदान करें, वोटिंग प्रक्रिया की पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी, जिससे आपका मतदान सम्पन्न हुआ। इसके साथ मतदाताओं को ईव्हीएम से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी देकर मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

ईव्हीएम प्रदर्शनी के जरिए मतदाता वोट डालने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देख रहे हैं और इसके बारे में प्रशिक्षित अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिला निर्वाचन की ओर से मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक बनाने और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से अलग-अलग वार्डों में ईव्हीएम प्रदर्शनी लगाया जा रहा है। जिससे मतदाताओं में मतदान के प्रति रुचि भी बढ़ रही है, और लोग उत्सुकता से ईव्हीएम प्रदर्शनी डमें भाग ले रहे हैं।

तिथि वार इन वार्डों में लगेगी ईव्हीएम प्रदर्शनी-
दिनांक 03 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 से 18, दिनांक 04 फरवरी को वार्ड क्रमांक 19 से 24, दिनांक 05 फरवरी को वार्ड क्रमांक 25 से 30, दिनांक 06 फरवरी को वार्ड क्रमांक 31 से 36, दिनांक 07 फरवरी को वार्ड क्रमांक 37 से 42 तथा दिनांक 08 फरवरी को वार्ड क्रमांक 43 से 48 में ईवीएम प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसके लिए विभिन्न मास्टर ट्रेनर्स एवं अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

  • Related Posts

    ’’9 किमी पीठ पर लादकर सास को पेंशन दिलाने ले जाने” संबंधी समाचार भ्रामक, जांच में तथ्य गलत पाए गए

    बैंक मित्र घर-घर पहुंचकर पेंशन भुगतान एवं बैंकिंग सम्बन्धी समस्या का कर रहे हैं समाधान बैंक द्वारा हितग्राही सोमारी का ई-केवाईसी एवं मोबाइल नम्बर किया गया लिंक, पूर्व की भांति…

    Read more

    शिविर में समाधान लाया चेहरे पर मुस्कानः सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड

    अम्बिकापुर 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा और सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। शासन की पारदर्शी और…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था