Ro no D15139/23

कार्यालय में शराब सेवन करने पर सहायक ग्रेड 3 एवं भृत्य  निलंबित

अम्बिकापुर 03 फरवरी 2025/ रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत  लखनपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिनों  वायरल हुये विडियो, जिसमें शासकीय सेवक श्री मोरन राम, सहायक ग्रेड 03 एवं श्री भागवत प्रसाद राजवाड़े,भृत्य द्वारा जनपद पंचायत लखनपुर कार्यालय में शराब का सेवन किये जाने के कारण छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की धारा 65 नियम 3 एवं नियम 23 के अनुसार घोर लापरवाही एवं कदाचार की श्रेणी में आने के फलस्वरूप अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने का लेख किया गया है। वर्तमान में जिले में निर्वाचन का कार्य प्रक्रियाधीन है एवं आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। चूंकि संबंधित श्री मोरन राम, सहायक ग्रेड 03 एवं श्री भागवत प्रसाद राजवाड़े,भृत्य  जनपद पंचायत लखनपुर द्वारा किया गया उक्त कृत्य निर्वाचन के दृष्टिगत अनुचित है, फलस्वरूप वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए संबंधित श्री मोरन राम्, सहायक ग्रेड 03एवं श्री भागवत प्रसाद राजवाड़े, भृत्य को उक्त नियमानुसार तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। संबधित श्री मोरन राम, सहायक ग्रेड 03, जनपद पंचायत लखनपुर का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा नियत किया जाता है। श्री मोरन राम को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इसी तरह निलंबन अवधि में   शासकीय सेवक श्री भागवत प्रसाद राजवाड़े,  भृत्य का जनपद पंचायत लखनपुर का गुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा नियत किया जाता है। श्री भागवत प्रसाद राजवाड़े को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत बेलखरिखा के सचिव कमल साय निलंबित

      अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2026/  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का भ्रमण किया गया। इस…

    Read more

    भाषा के आधार पर भेदभाव करने वाले किड्स एकेडमी पर कार्रवाई, 1 लाख रुपये का जुर्माना

      अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2026/  भाषा के आधार पर बालक को प्रवेश देने से इंकार करने के संबंध में सोशल मीडिया तथा विभिन्न न्यूज चैनलों के माध्यम से सामने आए मामले…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता