Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: जनपद पंचायत कुरूद में दूसरे चरण में मतदान शुरू

मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही लगीं मतदाताओं की लंबी कतारें, एक लाख 63 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

103 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों, 1147 पंचों और 4 जिला पंचायत सदस्यों के लिए डाले जा रहे वोट

धमतरी । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत आज दूसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत कुरूद में सुबह सात बजे से शुरू हो गया है । मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखने मिल रही है । मतदान केन्द्रों के बाहर लंबी लंबी कतारों में मतदाता अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे है । इस पंचायत निर्वाचन में कुरूद जनपद क्षेत्र के एक लाख 63 हजार 501 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुरूद जनपद क्षेत्र में आज दूसरे चरण के मतदान से 103 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों, एक हजार 147 पंचों और 04 जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जनपद क्षेत्र में 82 हजार 141 महिला और 81 हजार 357 पुरूष मतदाताओं के साथ 03 अन्य श्रेणी का मतदाता भी वोट डालेगा।

कुरूद जनपद क्षेत्र में कुल 105 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और एक हजार 564 पंच पदों के लिए नामांकन प्राप्त किए गए हैं। इनमें से 02 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इसी तरह कुल एक हजार 564 पंच पदों में से 417 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। कुरूद जनपद क्षेत्र में अब 103 सरपंच पदों पर निर्वाचन के लिए 346 अभ्यर्थी और एक हजार 147 पंच पदों के लिए दो हजार 491 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। कुरूद जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 303 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद क्षेत्र में 25 जनपद सदस्य पदों के लिए 68 और 04 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए लगभग 333 मतदान दल बनाए गए हैं।

  • Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता