Ro no D15139/23

प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र में मतदान संपन्न

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
– प्रदेश में दूसरे स्थान के साथ मतदान 89.29 प्रतिशत
राजनांदगांव 18 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 114 पंचायतों के 312 मतदान केन्द्रों में 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद पंचायत सदस्य तथा सरपंच व पंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाताओं में मतदान के लिए गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में बड़ी संख्या में ग्रामीण कतार में खड़े रहे और बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 89.29 है, जो प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 89.40 प्रतिशत पुरूष, 89.18 प्रतिशत महिला एवं 50 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 42 है, जिसमें से 1 लाख 41 हजार 116 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 79 हजार 243 पुरूष मतदाताओं में से 70 हजार 845 पुरूष मतदाताओं, 78 हजार 797 महिला मतदाताओं में से 70 हजार 270 महिला मतदाताओं एवं 2 तृतीय लिंग मतदाता में से 1 तृतीय लिंग मतदाता ने मतदान किया। मतदान के पश्चात मतदान केन्द्रों पर मतगणना की गई। द्वितीय चरण में 20 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025  को जनपद पंचायत डोंगरगढ़ व डोंगरगांव में सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    ईव्हीएम का एफएलसी 29 मई एवं एसडीपीसी 30 मई को

    *नगरपालिका आम निर्वाचन 2026* राजनांदगांव 25 मई 2026। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारी हेतु जिले में उपलब्ध ईव्हीएम का एफएलसी 29 मई 2026 को एवं एसडीपीसी 30 मई 2026…

    Read more

    जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्मी के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई

    राजनांदगांव 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि गर्मी के दृष्टिगत जिला अस्पताल राजनांदगांव के सभी वार्डों में एसी एवं…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था