Ro no D15139/23

नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न

*नगरीय निकायों में 84.58 प्रतिशत तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों में 78.61 प्रतिशत रहा मतदान*

 

रायपुर,01जून 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप-निर्वाचन के अंतर्गत मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य के नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 05 पदों तथा पार्षद के 71 पदों के निर्वाचन हेतु बनाए गए 96 मतदान केन्द्रों में कुल 31928 मतदाताओं में से 27006 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

त्रि-स्तरीय पंचायत में जनपद सदस्य के 10, सरपंच के 34, तथा वार्ड पंच के 107 पदों के निर्वाचन हेतु बनाए गए 274 मतदान केन्द्रों में कुल 102797 मतदाताओं में से 79968 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरीय निकायों में मतदान हेतु अंतिम समय सांय 5.00 बजे तक तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों में मतदान समय प्रातः सांय 3.00 बजे तक निर्धारित था।

 

जिला निर्वाचन अधिकारीयों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगरीय निकाय में 84.58 प्रतिशत तथा त्रि-स्तरीय पंचायत में 78.61 प्रतिशत मतदान हुआ है|

 

नगरीय निकायों के निर्वाचन ई0व्ही0एम0 के माध्यम से कराए गये है | मॉकपोल के दौरान नगर पंचायत बाम्हनीडिह मे एक ई0व्ही0एम0 बदला गया है। मतदान पश्चात उपयोग में लाये गए ई0व्ही0एम0 को स्ट्रांग रूम में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है |

 

नगरीय निकायों के मतो की गणना दिनांक 04-06-2026 को निर्धारित 13 मतगणना स्थल पर की जावेगी जिसके लिए 395 अधिकारियो / कर्मचारियों कि ड्यूटी लगाई गई है।

त्रि-स्तरीय पंचायतों के मतदान, मतपेटी के माध्यम से कराए गये है। त्रि-स्तरीय पंचायतों मे मतदान पश्चात् सामान्य स्थिति में मतगणना भी मौके पर संपन्न हुआ, जिनके सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा दिनांक 04-06-2026 को किया जायेगा।

 

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है, मतदान शांतिपूर्वक एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोग द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारयों, पुलिस, राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं मतदाताओ के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।

  • Related Posts

    नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दी दबिश, गांजा और अवैध शराब जप्त

    पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) स्वयं पहुंचे मौके पर, नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को दी कड़ी चेतावनी*   जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने अपनाया कड़ा रुख, कार्यों में लापरवाही बरतने पर हुई बड़ी कार्यवाही

    ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव श्री अतुल कुमार दिवाकर तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित*     *शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के लिए सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने की…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो नौलखा हार बनवा दूंगा, सोने से आराम सोने से सुकून, सोना सबसे बेहतर, यही है मजमून वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो नौलखा हार बनवा दूंगा, सोने से आराम सोने से सुकून, सोना सबसे बेहतर, यही है मजमून  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

    नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

    MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

    MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट