Ro no D15139/23

नगर पालिका जशपुर के वार्ड नंबर 8 एवं 14 उप चुनाव हेतु मतदान दल रवाना

01 जून को होगा मतदान, 04 जून को होगी मतगणना

जशपुरनगर 31 मई 2026/ नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 8 एवं 14 में होने वाले उपचुनाव के लिए आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुरनगर से तीन मतदान दलों को रवाना किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू की उपस्थिति में मतदान दल आवश्यक निर्वाचन सामग्री एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपने गंतव्य मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुएं। इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम जशपुर श्री विश्वास राव मस्के, सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय तथा सहायक अधीक्षक श्री राजेंद्र चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उपचुनाव के लिए कुल तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वार्ड क्रमांक 8 के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम नवीन आदर्श विद्यालय जशपुर में मतदान केन्द्र क्रमांक 8 एवं 9 स्थापित किए गए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 14 के लिए शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय जशपुरनगर में मतदान केन्द्र क्रमांक 18 बनाया गया है। निर्वाचन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी तथा एक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दोनों वार्डों में कुल 1312 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान ईवीएम के माध्यम से 01 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न होगा। मतों की गणना 04 जून 2026 को की जाएगी।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा