Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: प्रथम चरण में 17 फरवरी सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा मतदान

राजनांदगांव 16 फरवरी । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में मतदान सुचारू संपन्न कराने के लिए आज ठाकुर प्यारे लाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव से मतदान सामग्री के साथ मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। ऊर्जा एवं उत्साह के साथ मतदान दल वाहन के माध्यम से अपने निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो गए। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में 17 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत राजनांदगांव के मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदान दलों को मतदान कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मतदान दलों को सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मतदान दल बारी-बारी से मतदान सामग्री लेकर वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 13, जनपद पंचायत सदस्य के 95, सरपंच के 404 एवं पंच के 5590 पदों के लिए तीन चरणों में निर्वाचन संपन्न होगा। प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव, द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया एवं तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ व डोंगरगांव में निर्वाचन कार्य संपन्न होगा। मतदान (यदि आवश्यक हो) प्रथम चरण 17 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 20 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा तथा मतदान के पश्चात मतदान केन्द्रों पर मतगणना की जाएगी। खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यकता हो) प्रथम चरण 18 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 21 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 24 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से की जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण 19 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 22 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 25 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से तथा जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण 20 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 23 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 25 फरवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 4, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 110 एवं पंचों की संख्या 1612 है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 4, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 100 एवं पंचों की संख्या 1400 है। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 2, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 20, सरपंचों की संख्या 76 एवं पंचों की संख्या 1057 है। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 3, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 118 एवं पंचों की संख्या 1521 है। जिले के सभी 4 जनपद पंचायत क्षेत्रों में पंचायतों की संख्या 408 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 1082 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 लाख 32 हजार 81 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 66 हजार 754, महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 65 हजार 324 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 3 है। जनपद पंचायत क्षेत्र राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 114 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 312 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 42 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 79 हजार 243, महिला मतदाताओं की संख्या 78 हजार 797 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 2 है। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 100 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 263 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 971 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 66 हजार 754 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 65 हजार 217 है। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 76 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 209 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 98 हजार 679 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 49 हजार 330 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 49 हजार 349 है। जनपद पंचायत क्षेत्र छुरिया क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 118 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 298 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 389 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 427, महिला मतदाताओं की संख्या 71 हजार 961 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 1 है।

  • Related Posts

    जशपुर की 18 हजार से अधिक महिलाएं बनी  लखपति दीदी’ महिलाएं खेती, पशुपालन खाद्य प्रसंस्करण लघु उद्योग से अपने परिवार और गांव को दे रही आर्थिक मजबूती

    जशपुरनगर 23 मार्च 2026/प्रकृति की गोद में बसा जशपुर, हरी-भरी बादियॉ, मेहनतकश किसानों की धरती जहां से शुरू हो रही है एक नई सोच और नई दिशा। आज जशपुर की…

    Read more

    हर घर जल के लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा ग्राम बस्तला गांव के 39 परिवारों को कनेक्शन के माध्यम से नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा स्वच्छ पेयजल

    जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासों किए जा…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?