Ro no D15139/23

प्रथम चरण में धमतरी और मगरलोड में 17 फरवरी को होगा मतदान

*समाचार*

*मतदान सामग्री का वितरण 16 फरवरी को*

धमतरी, 15 फरवरी 2025/
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत प्रथम चरण में धमतरी और मगरलोड में आगामी 17 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 16 फरवरी को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। धमतरी के आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम और मगरलोड में शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान मगरलोड में सुबह 7 बजे से सामग्रियां वितरित होगी। जनपद पंचायत धमतरी में कुल 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसी प्रकार सरपंच हेतु 93 ग्राम पंचायतो में 332 उम्मीदवार और 1420 पंच पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। एक ग्राम पंचायत में सरपंच निर्विरोध चुना गया है। निर्वाचन कार्य क़ो संपन्न कराने 1340 से अधिक अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मगरलोड में 63 पंचायत हेतु 270 अभ्यर्थी मैदान में है। इसी प्रकार पंच हेतु कुल 1268 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह 23 जनपद सदस्यों के क्षेत्र हेतु कुल 67 अभ्यर्थी मैदान में रहेंगे। मगरलोड पंचायत क्षेत्र में दो सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं, वहीं 309 पंच भी निर्विरोध चुने गए हैं। जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र 23 और कुल मतदान केंद्रों की संख्या 163 है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने मतदान सामग्री तथा मतदान दल में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को नियत समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे

    धमतरी जिले के 23,107 भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा लाभ धमतरी ,24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 25 मार्च को बलौदाबाजार से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन…

    Read more

    गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, होटल संचालक पर मामला दर्ज

      जिले में अब तक 73 सिलेंडर जप्त धमतरी, 24 मार्च 2026/ कलेक्टर महोदय के कड़े निर्देशों के बाद जिले में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे