Ro no D15139/23

मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से बीजापुर में जल संरक्षण को मिली नई ताकत

*मनरेगा से 294 से अधिक जल संरचनाएं तैयार, 2.14 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित*

 

रायपुर, 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार बीजापुर जिले में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के लिए ‘‘मोर गांव-मोर पानी’’ महाअभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। 24 अप्रैल 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से जल संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

 

जिले में इस अभियान के तहत लगभग 5.89 करोड़ रुपये की लागत से 294 से अधिक जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इनमें डबरी, खेत तालाब, गेबियन संरचना, चेकडैम, नाला उपचार, परकोलेशन टैंक तथा अन्य जल संचयन संरचनाएं शामिल हैं। इन कार्यों से वर्षा जल का बेहतर संचयन हो रहा है और भू-जल स्तर में सुधार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

 

*स्थानीय स्तर पर मिला रोजगार, बढ़ी ग्रामीणों की आय*

 

महाअभियान के तहत किए गए कार्यों से जिले में 2 लाख 14 हजार से अधिक मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिकों को अपने गांव के आसपास ही रोजगार मिला है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

 

*किसानों को मिली सिंचाई सुविधा, बढ़ीं खेती की संभावनाएं*

 

जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने लगी है। इससे कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ अतिरिक्त फसल लेने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं। पर्याप्त जल उपलब्धता के कारण खेती अधिक लाभकारी बन रही है।

 

*166 डबरी बनीं आजीविका का स्थायी आधार*

 

… अभियान के तहत जिले में 166 हितग्राहियों के लिए डबरी निर्माण का कार्य पूरा किया गया है। इन डबरियों से किसानों को सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन और बागवानी जैसी गतिविधियों का अवसर मिल रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त आय का स्थायी स्रोत प्राप्त हुआ है।

 

*आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण परिवार*

 

जल संरक्षण कार्यों का सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण आजीविका पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। किसान अब सब्जी उत्पादन, बागवानी, मत्स्य पालन और अन्य आयवर्धक गतिविधियों से जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इससे ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

 

जल सुरक्षा और ग्रामीण विकास की मजबूत नींव

‘‘मोर गांव-मोर पानी’’ महाअभियान जल संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। जनभागीदारी आधारित यह अभियान भविष्य में जल सुरक्षा, कृषि समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला बनेगा।

  • Related Posts

    “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार।”

    रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 28 अगस्त 2026/  रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध