Ro no D15139/23

जल संचय अभियान उज्जैन में भी हो रहा है शुरू : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अभियान में समाज-सेवियों की भी हो रही है सहभागिता : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल
उज्जैन में मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने की जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की शुरूआत
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूरत, अहमदाबाद में शुरू हुए जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की आज मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी शुरूआत हो रही है। खजुराहो, सागर, रीवा के बाद उज्जैन से भी इस अभियान का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवा शक्ति जब इस कार्य से जुड़ेगी तो हम धरती माँ को उपहार देंगे, इस प्रक्रिया से जल के भंडार मे वृद्धि होगी। जल संचय हमारी समस्याओं को हल करने का सबसे बेहतर साधन है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि देश में चलाये जा रहे अभियान में समाज-सेवियों की सहभागिता से आमजन में भी जागरूकता आ रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति को अभियान से जोड़ने का मकसद है कि युवा प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को समझें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि गांव का पानी गांव में रहे, तालाबों का जल तालाब में संचित हो, वर्षा जल को व्यर्थ में बहने से रोकने के लिए यह प्रयास अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल ने हमें इस अभियान के बारे में बताया, तो हमने मध्यप्रदेश में भी इस योजना को लागू करने का अभियान चलाया। इस अभियान में समाज-सेवी सहभागिता कर रहे हैं।
कार्यक्रम के आरंभ में भूमि-पूजन किया गया। अभियान में जगह-जगह बोरिंग मशीन से ड्रिल करके गड्ढे किए जाएंगे। इन गड्ढ़ों के मार्फत वर्षा जल को भू-गर्भ में संग्रहीत एवं संरक्षित किया जाएगा। इससे आसपास के जल स्रोतों में जल स्तर बढ़ेगा। साथ ही जल भंडारण क्षमता में भी वृद्धि होगी।
अभियान के शुभारंभ पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जन-प्रतिनिधि, प्रोफेसर और कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को ग्लोबल स्किल्स पार्क में प्रशिक्षुओं के अभिमुखीकरण समारोह में होंगे शामिल

    550 प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 20 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में 550 प्रशिक्षुओं के…

    Read more

    भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स हैं हमारे संकट मोचक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 945.20 करोड़ से बनने वाले 5.30 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमि-पूजन जीवन रक्षक…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ