Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन, पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल

*विशेष पिछड़ी जनजाति के सभी परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से मिल रहा है शुद्ध पेयजल*

रायपुर, 27 सितम्बर 2025/ जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। इसी के परिपालन में जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 कि.मी. दूरी पर स्थित भितघरा पंचायत का छोटा सा गांव राजपुर, जिसकी आबादी 247 जिनमें मुख्यतः विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा निवासरत हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकल ग्राम योजना के तहत 2 उच्च स्तरीय टंकी के माध्यम से सभी 69 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के द्वारा हर घर को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की सभी योजनाओं का शत् प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दूरस्थ अंचल में निवासरत जनजाति समुदाय के लोगों को किसी भी प्रकार से शासन की योजनाओं से वंचित न होना पड़े इसके लिए शासन और प्रशासन स्तर पर हर संभव पहल की जा रही है। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर के उपखण्ड बगीचा द्वारा ग्राम राजपुर पर विशेष ध्यान देकर योजना को शीघ्र पूर्ण कराया गया एवं कार्य पूर्ण होने पर इस ग्राम का ’हर घर जल’ कार्यक्रम में शामिल कर लिया गया है।

हितग्राही करूणा दास और ग्रामवासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन के आने से पूर्व वे कुंआ से पानी भरते थे, जो कि बस्ती से लगभग 500 मी. दूर नीचे ढलान पर है। जहां से पानी लाना बहुत ही कठिन था। अब घर में नल लगने से पानी भरने कहीं नहीं जाना पड़ता और समय की बचत भी होती है। घर पर ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार माना है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!