Ro no D15139/23

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल वृक्षारोपण और सायकल वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

*मोहंदा गांव में सी सी रोड निर्माण एवं साइकिल स्टैंड हेतु 10-10 लाख रुपये की घोषणा की*

रायपुर, 27 सितंबर 2025/ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल आज महासमुंद जिले के सराईपाली विकासखंड के ग्राम मोहंदा में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के बच्चों को साइकिल वितरण कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहंदा के स्कूल परिसर में पीपल का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने अशोक का पेड़ और विधायक श्री संपत अग्रवाल ने भी जामुन का पेड़ लगाया। मोहंदा गांव में सीसी रोड निर्माण हेतु और विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड हेतु 10-10 लाख रुपये की घोषणा की।

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह मातृ शक्ति के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। साइकिल वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि यह बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगी और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके पश्चात सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए आम जन से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही उक्त अभियान में रक्तदान हेतु कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं। मंत्री श्री बघेल ने आम नागरिकों से प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीएसटी बचत उत्सव और स्वदेशी को लेकर दिए गए संदेश को प्रचारित प्रसारित करने कहा ताकि “लोकल फॉर वोकल” की संकल्पना पूरी हो सके।

कार्यक्रम को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और विधायक श्री संपत अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, श्री येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती लक्ष्मी पटेल, कलेक्टर श्री विनय लंगेह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े

    मंत्री के निर्देश पर आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव *आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक होंगे संचालित* रायपुर, 24अप्रैल 2026/प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी…

    Read more

    धमतरी में सोशल मीडिया क्रिएटरों को मिला मार्गदर्शन: मनोज डे ने साझा किए सफलता के सूत्र

      धमतरी, 24 अप्रैल 2026/ जिले में आयोजित युवा फेस्ट के दौरान देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनोज डे का आगमन स्थानीय डिजिटल क्रिएटरों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ। गुरुवार शाम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा