Ro no D15139/23

हसदेव बॅराज के बाढ़ क्षेत्र में बाढ़ के नुकसान से बचने जल प्रबंध संभाग ने जारी की सूचना

कोरबा 15 जून 2026/वर्षाकाल 2026 के दौरान हसदेव बराज दर्री से नदी में पानी छोड़े जाने पर जिले के 17 गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। इन सभी गांवों में चल, अचल संपत्ति के बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर लेने की सूचना स्थानीय हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। हसदेव बराज दर्री से पानी छोडे जाने की स्थिति में कोरबा जिले के 17 गांव- चारपारा, खैरभवना, बरमपर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, सीतामणी, ईमलीडूग्गू, कुदुरमाल, बरीडीह, कटबितला, मोहरा, झींका, ठिठोली और चिचौली बाढ़ संभावित गांवों में शामिल किये गये हैं। जांजगीर-चांपा जिले के दो गांव चांपा और देवरी भी संभावित गांवों में शामिल हैं।
कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग कोरबा ने बताया कि जल प्रबंध संभाग द्वारा हसदेव बॅराज के नीचे और किनारे के सभी गांवों में चल, अचल संपत्ति को सुरक्षित स्थानों पर स्थापित कर लेने की सूचना जारी की गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थापित खनिज, खनिज ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयों और संस्थानों को भी अपनी सभी परिसंपत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर लेने की सूचना जारी की गई है। उन्होंने कहा है कि अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स