Ro no D15139/23

ग्राम बाघमार में जल अर्पण दिवस का हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन

राजनांदगांव 18 फरवरी 2026। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम बाघमार में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री मनीष कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री मनीष कुमार साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन करने, जल स्रोतों की देखरेख करने तथा जल का दुरूपयोग नहीं करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ग्रामीणों ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने एवं जल स्रोतों की रक्षा करने का संकल्प लिया। जल बहिनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल एवं जल प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि जल अर्पण दिवस का उद्देश्य पूर्ण हो चुकी जल आपूर्ति प्रणाली को औपचारिक रूप से ग्राम पंचायत एवं वीडब्ल्यूएससी को सौंपना है। जिससे यह समुदाय के हाथ में आ जाए, ताकि हर ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणाली को समझ सके और इसके संचालन और संरक्षण में अपनी भूमिका पर गर्व महसूस कर सके। यह सुनिश्चित करना कि गांव तकनीकी, वित्तीय और संस्थागत रूप से अपनी जल आपूर्ति प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित और बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यक्रम में सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव  गेंदा बाई, ग्राम सरपंच  उर्वशी धु्रव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव  रोशनी भगत, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग  पलक कोठारी, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग  विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी जल बहिनी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 में अपात्र एवं प्राथमिकता क्रम में परिवर्तन संबंधी सूची जारी 25 अगस्त तक कर सकते हैं दावा आपत्ति

      अम्बिकापुर 10 अगस्त 2026/  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 में जिले के ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित विशेष ग्राम सभा पश्चात अपात्र 5632 एवं 305 प्राथमिकता क्रम में…

    Read more

    पीपीओ/एमआइआर नंबर को कर्मचारी कोड से लिंक कराने सम्बन्ध में कोषालय अधिकारी द्वारा आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जारी किए गए पत्र

      अम्बिकापुर 10 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि आभार लागू होने के पूर्व के पेंशन प्रकरणों में पेंशनरों के PPO/MIR  नंबर से कर्मचारी कोड लिंक नहीं है,…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात