Ro no D15139/23

बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

Bihar News: बिहार में रोड, ट्रेन और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई पहल किए जा रहे हैं. इस बीच अब सफर पानी के रास्ते भी तय किया जा सकेगा. यानी कि अब बिहार में जल मार्ग के जरिए कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसके लिए बिहार के 11 जिलों को चुना गया है. इन 11 जिलों के 21 जगहों पर जल स्टेशन बनाए जायेंगे.

इन दो नदियों के जरिए होगा सफर

पटना से भागलपुर जाना हो या फिर पश्चिम चंपारण जाना हो, इसके लिए जल मार्ग से सफर कर सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, ये जल मार्ग गंगा नदी और गंडक नदी के घाट पर बनाया जा रहा है. इसमें से 5 जल स्टेशन पटना जिले में बनाए जायेंगे. दीघा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़ और नकटा दियारा को इसके लिए चुना गया है. फिलहाल, बाढ़ और दीघा में जल स्टेशन बनाया जा रहा है.

अब तक कितने जल स्टेशनों का हुआ निर्माण?

जानकारी के मुताबिक, 21 जल स्टेशनों में से 18 जिलों में जल स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं. बाकी के बचे जल स्टेशनों का काम जारी है. जल स्टेशनों के बन जाने से लोगों के पास रोड, ट्रेन और हवाई मार्ग के अलावा जल मार्ग का ऑप्शन भी होगा. इतना ही नहीं, यात्री पानी में सफर का मजा ले सकेंगे. यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं पर्यटन विभाग, जल परिवहन की ओर से दी जाएगी.

इन जिलों में बनाए जा रहे हैं जल स्टेशन

  1. पटना- दीघा, नकटा दियारा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़
  2. भागलपुर- सुल्तानगंज, तीनटंगा, बटकेश्वर स्थान, कहलगांव
  3. भोजपुर- खवासपुर, महोली घाट
  4. खगड़िया- अगवानी (शाहाबाद)
  5. वैशाली- कोनहारा घाट और राघोपुर दियारा
  6. सोनपुर- हरिहरनाथ मंदिर
  7. पश्चिम चंपारण- आशाराम पटखोली, (बाधना)
  8. बेगूसराय- सिमरिया घाट
  9. कटिहार- मनिहारी और कारोगोला
  10. समस्तीपुर- पत्थर घाट (मोहनपुर)
  11. मुंगेर
  • Related Posts

    राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, पहले दिन क्या-क्या हुआ? उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात

    Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को पहली बार राज्यसभा सांसद के रूप में संसद पहुंचे. उन्होंने मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही में…

    Read more

    चुनावी तैयारी में जुटी बीजेपी, 403 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे सीएम योगी

    UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं