Ro no D15139/23

बीजापुर में चिन्नाकोड़ेपाल और चेरपाल में “वाटरशेड महोत्सव” आयोजित, जल-मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास घटक 2.0 के अंतर्गत जल एवं भूमि संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड बीजापुर के ग्राम चिन्नाकोडेपाल और चेरपाल में 15 से 16 दिसंबर तक  “वाटरशेड महोत्सव”  का आयोजन किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रभातफेरी से हुआ जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रभावशाली नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों द्वारा जल संरक्षण विषय पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजन के दौरान रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता से जल एवं मृदा संरक्षण का संदेश दिया।
ग्रामीणजनों और स्व-सहायता समूहों के लिए कुर्सी दौड़ और मटका फोड़ जैसे खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर श्री पीएस कुशरे उपसंचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक जिला बीजापुर ने जल एवं मृदा संरक्षण की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक कृषि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पद्धति को अपनाकर रासायनिक खाद एवं दवाइयों के बिना भी उच्च गुणवत्ता वाली फसल की अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है। परियोजना अधिकारी श्री चुनेन्द्र प्रकाश देवांगन ने जलग्रहण विकास योजना से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्री पीएस कुशरे, श्री चुनेंद्र प्रकाश देवांगन सहायक संचालक कृषि, श्री जैनेन्द्र दास तकनीकी विशेषज्ञ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वाटरशेड परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…