Ro no D15139/23

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार हेतु आवेदन आमंत्रण

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ग्रामोद्योग द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कुटरी उद्योग की स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता हैं। जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। अतः वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के माध्यम से आवेदन जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार सजून कार्यकम  (PMEGP) केन्द्र शासन की इस योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण अजा, अजजा अपिव, सामान्य वर्ग के लिए सेवा क्षेत्र सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी, वीडियोग्राफी इत्यादि के लिए 20.00 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र दोना पत्तल निर्माण, फेबिकेशन, दूध डयेरी प्रोडक्ट, साबुन निर्माण, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण पशुचारा निर्माण, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण नूडल्स निर्माण इत्यादि के लिए 50.00 लाख तक का लोन (ऋण) बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही को 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के हितग्राही का 25 प्रतिशत तथा शहरी हितग्राही को 15 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता हैं। इस योजनांतर्गत ऑनलाईन आवेदन पीएमईजीपी पोर्टल (kviconline.in/pmegp portal) में किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम (CMEGP) राज्य शासन की इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अजा, अजजा एवं अपिव वर्ग को सेवा क्षेत्र सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी, वीडियोग्राफी, इत्यादि के लिए 1.00 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र दोना पत्तल निर्माण, फेबिकेशन, दूध डयेरी प्रोडक्ट, साबुन निर्माण, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण पशुचारा निर्माण, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण नूडल्स निर्माण इत्यादि के लिए 3.00 लाख तक का लोन बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता हैं जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता हैं। इस योजना में हितग्राही को परियातना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं लगाना होता हैं। यह योजना ऑफलाईन है अतः सहायक संचालक प्रभारी प्रबंधक, जिला पंचायत बीजापुर खादी ग्रामोद्योग शाखा से आवेदन प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकते हैं। अथवा अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8770939505, 9406358095 पर संपर्क किया जा सकता है।
आवेदन हेतु वांछित दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, स्थायी निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र पांचवी, आठवी अंकसूची, ग्राम पंचायत अनापत्ति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, 50, स्टाम पर शपथ पत्र, बैंक पासबुक छायाप्रति पेन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज आवश्यकतानुसार।

  • Related Posts

    विगत वर्षों की अपेक्षा जशपुर वन मंडल में हाथियों से जनहानि में कमी

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026 / वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बगीचा के परिसर महादेवडांड के वन कक्ष क्रमांक आर. एफ-1259 में दिनांक 09.08.2026 को…

    Read more

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने जशपुर के भैरवपहाड़ एवं पर्यावरण वाटिका का किया निरीक्षण

      जशपुरनगर 12 अगस्त 2026/ प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़   अरूण पाण्डेय, भा.व.से.ने विगत  जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर वन मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम