जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में खुशी की लहर

अब तक जिले में 84398 पंजीकृत किसानों से 1047 करोड़ 41 लाख 77 हजार रूपए मूल्य का 4411868.40 क्विंटल धान की खरीदी
– अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1189219.50 क्विंटल धान का उठाव
राजनांदगांव 08 जनवरी 2026। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में खुशी की लहर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 84398 पंजीकृत किसानों से 1047 करोड़ 41 लाख 77 हजार रूपए मूल्य का 4411868.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1189219.50 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर द्वारा जनमन योजना अंतर्गत बहुउद्देश्यीय केंद्र (एमपीसी) भवन का निरीक्षण

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सशक्तिकरण की दिशा में कदम: कलेक्टर -कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज जनमन योजना अंतर्गत ग्राम मड़वापथरा में निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय केंद्र (एमपीसी भवन) का स्थल निरीक्षण किया।…

    Read more

    कलेक्टर मिश्रा ने मोहरा–निरई कमारपारा सड़क का किया निरीक्षण

    गुणवत्ता परीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, जनमन योजना से PVTG बसाहटों को मिली सशक्त कनेक्टिविटी कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज विकासखंड मगरलोड अंतर्गत मोहरा–निरई कमारपारा मार्ग का स्थल निरीक्षण किया।…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल जाने के दौरान अचानक पूर्णिया एयरपोर्ट पर क्यों रुके पीएम मोदी? मंत्री दिलीप जायसवाल से इन मुद्दों पर की बात

    बंगाल जाने के दौरान अचानक पूर्णिया एयरपोर्ट पर क्यों रुके पीएम मोदी? मंत्री दिलीप जायसवाल से इन मुद्दों पर की बात

    ईरान में उथल-पुथल के बीच पुतिन की पहल, इजराइल और ईरान से की सीधी बातचीत

    ईरान में उथल-पुथल के बीच पुतिन की पहल, इजराइल और ईरान से की सीधी बातचीत

    ग्रीनलैंड नहीं माना तो टैरिफ लगाएंगे, ट्रंप की धमकी से अमेरिका-यूरोप में बढ़ा तनाव

    ग्रीनलैंड नहीं माना तो टैरिफ लगाएंगे, ट्रंप की धमकी से अमेरिका-यूरोप में बढ़ा तनाव

    शहबाज शरीफ ने कहा था कि मैंने कम से कम 1 करोड़ लोगों को बचाया’, ट्रंप ने अपने दावों को फिर दोहराया

    शहबाज शरीफ ने कहा था कि मैंने कम से कम 1 करोड़ लोगों को बचाया’, ट्रंप ने अपने दावों को फिर दोहराया

    दक्षिणी अफ्रीकी देशों में बारिश-बाढ़ से भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घर हुए तबाह

    दक्षिणी अफ्रीकी देशों में बारिश-बाढ़ से भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घर हुए तबाह

    महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की ‘जय हो’, कार्यकर्ताओं में जश्न, सीएम फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया

    महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की ‘जय हो’, कार्यकर्ताओं में जश्न, सीएम फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया