Ro no D15139/23

हेलमेट पहन कर वाहन चलाने से होगी जीवन की रक्षा – कलेक्टर

– जिला प्रशासन को पेट्रोल पंप एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा दिया गया 500 हेलमेट
– दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए किया जाएगा जागरूक
राजनांदगांव 17 जनवरी 2025। जिले में सड़क दुर्घटना एवं जनहानि के बचाव के लिए जिला प्रशासन को पेट्रोल पंप एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा 500 हेलमेट प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के आव्हान पर सामाजिक जागरूकता लाने पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा जनसामान्य को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, प्रशिक्षु आईपीएस ईशु अग्रवाल उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों का चालानी कार्रवाई के साथ यातायात नियम के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए उन्हें हेलमेट प्रदान किया जाएगा। हेलमेट पहनने से किसी की जान बच जाती है तो यह हमारे लिए बड़ी सफलता होगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट के कारण मृत्यु होना अत्यंत दुखद होता है। इससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। कलेक्टर ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर बढऩे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले अधिक प्रभावित हुए हैं। इसके लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना आवश्यक चाहिए। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सामाजिक जागरूकता लाने से दुर्घटना पर रोक लग सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनजागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से लोग असमय दुर्घटना और मृत्यु से बच सकते हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बड़ी संख्या में हेलमेट प्रदान करने के लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों का आभार व्यक्ति किया।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने दुर्घटना रोकने और लोगों को जागरूक बनाने के लिए यह बेहतर पहल की है। उन्होंने कहा कि सभी चौकी में बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हेलमेट की उपयोगिता एवं फायदे बताते हुए हेलमेट दिया जाएगा। इसके साथ वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना में दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना से ग्रसित होते हैं, इसके लिए हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जीएस भाटिया, राजनांदगांव पेट्रोल सर्विस के श्री कुलवंत भाटिया, मनसुख लाल परागजी पंप के श्री देवेश रायचा, तीर्थ फ्यूल्स श्री अनीश, आरआर सोनी पेट्रोल पंप के श्री रजत गुप्ता, सिटी फ्यूल्स श्री प्रतीक महेश्वरी, फिल एंड फ्लाई पेट्रोल पंप के श्री राम कुमार कुर्रे उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत