Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

 

राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी गई है। सलाह में किसानों से कहा गया कि खरीफ में जिन फसलों की बुवाई करनी हो उनकी उन्नतशील जातियों के बीज जैसे- धान (इंद्रावती धान, एमटीयू-1153, विक्रम टीसीआर, छत्तीसगढ़ धान 1919 इत्यादि), सोयाबीन (आरएससी -10-46, आरएससी-11-15, आरएससी -11-07 इत्यादि), अरहर (छत्तीसगढ़ अरहर-1, छत्तीसगढ़ अरहर-2, राजीवलोचन इत्यादि), मक्का (पूसा हाईब्रिड-1, विवेक मक्का संकर-51, सीजी अगेती संकर मक्का-1 इत्यादि) एवं मूंग (पीकेवीएकेएम-4, मालवीय ज्योति, शिखा इत्यादि) की व्यवस्था जरूर कर लें। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना हैं। किसान धान फसल की बुवाई का कार्य करें एवं मौसम साफ रहने पर ही निंदानाशक का छिड़काव करें ।
धान हेतु बीज दर- कतार बोनी – 50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तैयार समतल खेत में टैक्टर चलित सीड ड्रिल, झुका हुआ प्लेट प्लांटर, इंदिरा सीड ड्रिल, नारी हल, भोरमदेव या देशी हल के पीछे 20 सेमी की दूरी पर कतारों में बीज बोए। बीज की गहराई 3-4 सेमी से अधिक न हो। बुवाई के पूर्व सीड ड्रिल को बीज की अनुशंसित मात्रा के लिए समायोजित व अंशाकित करके ही बोए , थरहा डालने या बुवाई से पूर्व स्वयं उपचारित बीजों को 17 प्रतिशत नमक के घोल से बीज शुद्धिकरण करें। प्रमाणिक या आधार श्रेणी के बीजों को एजोस्पाइरिलम तथा पीएसबी कल्चर 5-10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित कर बुवाई करें। धान के बुवाई कतार में करने पर संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु नमी की उपस्थिति में धान की बुवाई के 0-3 दिनों के अंदर 25 किलोग्राम रेत में मिलाकर 200 ग्राम प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। शीघ्र व मध्यम अवधि की धान किस्मों को कतार बोनी करें, जिसमें बियासी की आवश्यकता नहीं होती एवं धान 10-15 दिन पहले पक जाती हैं। धान की रोपाई वाले कुल क्षेत्र के लगभग 1/10 भाग में नर्सरी तैयार करें। इसके लिए मोटा धान वाली किस्मों की मात्रा 50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर, पतला धान की किस्मों की मात्रा 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर अथवा संकर किस्म की मात्रा 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बीज डालें।
सोयाबीन सीधी बुवाई एवं कतार बोनी अवस्था-बीज दर- 65-75 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज की हमेशा पंक्तियों में 45 सेमी की दूरी पर बोना चाहिए। पौधे से पौधे का अन्तर 7-10 सेमी रखना चाहिए। बीजोपचार राइजोबियम कल्चर 5 ग्राम एवं पीएसबी 10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बुवाई करें। उर्वरक की मात्रा 20-25 किलोग्राम नत्रजन, स्फुर 60-80 किलोग्राम एवं पोटाश 30-40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें।
अरहर- सीधी बुवाई एवं कतार बोनी अवस्था- बीज दर- 15-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर शीघ्र पकने वाली किस्मों में कतारों की दूरी 60 सेमी व पौधे की दूरी 15 सेमी की रखी जाती है। तदनुसार मध्यम अवधि वाली फसल को 90 सेमी व 20 सेमी की दूरी लगाया जाता है। बीजोपचार राइजोबियम कल्चर 5 ग्राम एवं पीएसबी 10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बुवाई करें। उर्वरक की मात्रा 20-25 किलोग्राम नत्रजन, 45-50 किलोग्राम स्फूर एवं 15-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर पोटाश की दर से उपयोग करें।
मूंगफली – बीज दर -120-140 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से, कतार से कतार की दूरी 30-40 सेमी एवं पौधे से पौधे की दूरी 8-10 सेमी पर बुवाई करें। बीजोपचार ट्राइकोडर्मा 5-10 ग्राम, राइजोबियम कल्चर 5-10 ग्राम एवं पीएसबी 5-10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बुवाई करें। उर्वरक की मात्रा 20-30 किलोग्राम नत्रजन, 50-60 किलोग्राम स्फूर एवं 20-25 किलोगा्रम प्रति हेक्टेयर पोटाश की दर से उपयोग करें।
मक्का-संकर जातिया 15-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर संकुल 20-25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर कतार से कतार की दूरी 60-75 सेमी एवं पौधे से पौधे की दूरी 20-25 सेमी होनी चाहिए। मध्यम एवं देर से पकने वाली किस्मों को 75325 सेमी कतार से कतार व पौधे से पौधे के अंतरण में लगाना चाहिए। उर्वरक की मात्रा 80-120 किलोग्राम नत्रजन, 50-75 किलोग्राम स्फूर एवं 30-50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर पोटाश की दर से उपयोग करें।

  • Related Posts

    “​डॉ. कलाम का व्यक्तित्व व कर्तृत्व हर भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत”

      ​भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि ​रायपुर। ​भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा सोमवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे…

    Read more

    वृद्धजनों हेतु नि;शुल्क सेवा क्लिनिक न्यू राजेंद्र नगर में उषा फाउंडेशन के तत्वाधान में एसबीएच हॉस्पिटल में होगी ओपीडी

    रायपुर – इस ओपीडी में नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तचाप (बीपी) जांच, शुगर जांच और नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श,…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends