Ro no D15139/23

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों में और गिरेगा तापमान

Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ से लोगों को बुधवार से राहत मिली. केवल मेदिनीनगर को छोड़ कर अन्य सभी जिलों के तापमान में गिरावट रही. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में अगले पांच दिनों तक 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी.

कई जिलों में हुई बारिश

बुधवार को खूंटी में 30 मिमी बारिश हुई, जबकि बोकारो में 16 मिमी, जमशेदपुर में पांच मिमी और रांची में छिटपुट बारिश हुई है. वहीं, मेदिनीनगर के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है. बुधवार को रांची के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मेदिनीनगर का 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा. अभिषेक आनंद ने कहा है कि एक-दो दिनों में मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयेगी, उन्होंने बताया कि दो तरफ से साइक्लोनिक सर्कुलेशन (टर्फ) गुजर रहा है. एक टर्फ उत्तरी बिहार से तेलंगाना की और दूसरा टर्फ उत्तर प्रदेश से ओडिशा की और चल रहा है. इसी टर्फ के कारण झारखंड में दक्षिण-पूर्व हवा चलने लगी है. इससे गर्मी से राहत मिलने लगी है.

दो जून तक मौसम रहेगा बदला हुआ

28 और 29 मई को राज्य के उत्तरी-पश्चिमी भाग को छोड़ कर शेष भागों में गर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने, वज्रपात के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. जबकि 30 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. वहीं, 31 मई से दो जून तक राज्य में कहीं-कहीं बादल छाए रहने, तेज हवा चलने, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. वज्रपात और आंधी को देखते हुए लोगों से सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेंगे 50 हजार रुपये, चुनाव से पहले आएगी पहली किस्त

    UP News : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी की चर्चा है. प्रस्तावित योजना…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!