Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

अम्बिकापुर 22 अक्टूबर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बुधवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में आगामी 01 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित किए जाने वाले  02 से 04 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव के तैयारियों पर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जिन्हें दायित्व सौंपे गए हैं, वे समय सीमा में सम्पूर्ण तैयारी सुनिश्चित कर लें। कलेक्टर ने स्टॉल निर्माण, मंच निर्माण, साज-सज्जा, लाईट, साउंड सिस्टम, पेयजल, चलित शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा गरिमामयी आयोजन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु 15 नवम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि खरीदी शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं, खरीदी केंद्रों में किसानों हेतु सभी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि धान खरीदी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही ना हो। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की गई, उन्होंने सर्व जनपद पंचायत सीईओ को जल्द से जल्द निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कराए जाने निर्देशित किया। इस दौरान विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, श्री राम सिंह ठाकुर, सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    कलेक्टर एवं एसएसपी ने प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया संयुक्त निरीक्षण

      सुरक्षा व्यवस्था सहित सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सुरक्षा में लापरवाही पर अधीक्षक को निलंबित करने दिए निर्देश अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के वाॅक इन इंटरव्यू परिणाम जारी

      अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/   आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी रूप…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें