Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

धान खरीदी, एसआईआर कार्यों और विभागीय  योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई विस्तृत समीक्षा

   मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु जिले में जारी धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री भोसकर ने सर्वप्रथम जिले में अब तक हुई धान खरीदी की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि जिले के 53 उपार्जन केन्द्रों में कुल 3623 किसानों से 17832.8 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।कलेक्टर   भोसकर ने कहा कि धान खरीदी में तेजी लाएं, अधिकारी स्थल निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि  प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानों के अनुकूल रहे। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था तथा टोकन प्रणाली जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कहा सहकारी बैंकों में किसानों हेतु समुचित व्यवस्था हो, किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो ध्यान रखें। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने एसआईआर के प्रगति की समीक्षा करते हुए अब तक गणना प्रपत्रों के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा कहा कि कार्य में तेजी लाएं, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके। अधिकारी स्वयं कम प्रगति वाले क्षेत्रों फील्ड विजिट करें। इस दौरान जिले में उज्ज्वला योजना की प्रगति की जानकारी ली गई तथा  अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ प्रदान करने निर्देशित किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली गई तथा सर्व सीईओ जनपद पंचायत को आवास पखवाड़ा का आयोजन कर हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करने निर्देशित किया गया। इस दौरान जिले में चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर   अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर   डी एन कश्यप एवं  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!