धान उपार्जन समिति में खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान

टोकन कटाने से लेकर बारदाना उपलब्धता तक मिल रही सुविधा

  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए बेहद सुगम बनाएं गए हैं। टोकन कटाने से लेकर समिति में धान विक्रय तक किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुहपुटरा धान उपार्जन समिति में धान बेचने पहुंचे कृषक   राजेश कुमार राजवाड़े ने खरीदी केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उनका कुल रकबा 160 क्विंटल का है और उन्होंने 59 क्विंटल 80 किलो का पहला टोकन कटाया है।
उन्होंने बताया कि टोकन कटाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई, पूरी प्रक्रिया सहज और सरल रही। धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुँचते ही समिति द्वारा धान बिक्री प्रक्रिया पूरी कर बारदाना और सूजा-सुतरी तुरंत उपलब्ध कराई गई, जिससे धान तौल की प्रक्रिया बिना किसी देरी के पूरी हुई।
कृषक राजवाड़े ने बताया कि समिति केंद्र में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हित में संचालित हो रही है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति के कर्मचारी व संबंधित अधिकारी सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के शासन में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल का सर्वाधिक दाम मिलने से किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिल रहा है। जिससे धान विक्रय को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।
कृषक   राजवाड़े बताते हैं कि धान खरीदी की यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और आसान है। यहां किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

जिले के उपार्जन समितियों में धान खरीदी व्यवस्था की सुविधा से किसानों का मनोबल बढ़ा है और धान खरीद प्रक्रिया रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

  • Related Posts

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, शेख हसीना के भड़काऊ बयान पर आई पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को खारिज कर दिया है. इस बात पर जोर दिया कि उसने कभी भी अपनी धरती को बांग्लादेश के हितों के खिलाफ गतिविधियों के लिए…

    Read more

    पीएम मोदी ने की सिडनी हमले की निंदा, कहा- आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस, ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत

    रविवार को ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने एक…

    Read more

    NATIONAL

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, शेख हसीना के भड़काऊ बयान पर आई पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, शेख हसीना के भड़काऊ बयान पर आई पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया

    पीएम मोदी ने की सिडनी हमले की निंदा, कहा- आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस, ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत

    पीएम मोदी ने की सिडनी हमले की निंदा, कहा- आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस, ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत

    माघ मेले के इतिहास में पहली बार जारी हुआ प्रतीक चिन्ह, मुख्यमंत्री योगी ने किया अनावरण

    माघ मेले के इतिहास में पहली बार जारी हुआ प्रतीक चिन्ह, मुख्यमंत्री योगी ने किया अनावरण

    केरल में BJP की जीत ने हिला दी LDF और UDF की नींव, इस महिला पर टिकी सबकी नजरें

    केरल में BJP की जीत ने हिला दी LDF और UDF की नींव, इस महिला पर टिकी सबकी नजरें

    तालिबान के बड़े हमले से कांपा पाकिस्तान! ‘सबूतों का पिटारा’ लेकर UN से भारत-अमेरिका तक जाएगा जुल्म और नाकेबंदी का डोजियर

    तालिबान के बड़े हमले से कांपा पाकिस्तान! ‘सबूतों का पिटारा’ लेकर UN से भारत-अमेरिका तक जाएगा जुल्म और नाकेबंदी का डोजियर

    दो सेकॅण्ड में चार बार-करता रहा वार पे वार; बदला समय बदली सरकार_सोनिया के जेल जाने के आसार, बड़ा आसान-हिंदु अपमान वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    दो सेकॅण्ड में चार बार-करता रहा वार पे वार; बदला समय बदली सरकार_सोनिया के जेल जाने के आसार, बड़ा आसान-हिंदु अपमान  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…