Ro no D15139/23

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों की ली गई जानकारी, समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

छेरमुंडा संकुल के शाला त्यागी बच्चों को अध्ययन सामग्री प्रदान कर कराया गया शाला प्रवेश

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किए जाने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत ने वेटलैंड सर्वे कार्य की जानकारी ली। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा राजस्व एवं वन विभाग सामंजस्य के साथ दो दिनों के भीतर सर्वे कार्य समाप्त करने का प्रयास करें,  इस दौरान वन विभाग से सम्बंधित लंबित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, मैनुअल गिरदावरी  कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री भोसकर द्वारा रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत जिले में जारी विभागवार गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि विभाग जिनकी गतिविधियां चल रही हैं, वे इसके सम्बन्ध में जानकारी एवं फोटोग्राफ पोर्टल में एंट्री कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने गत दिवस दौरे में प्राथमिक शाला नानदमाली में मरम्मत कार्य के दिए गए निर्देश की कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कहा कि सम्बंधित विभाग के अधिकारी लगातार स्कूल, आश्रम, छात्रावासों का निरीक्षण करें। इसी तरह समस्याएं पाए जाने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। बच्चों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो इसका ध्यान रखें, लापरवाही पाए जाने पर सम्बन्धितों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल,मुख्यमंत्री घोषणाएं अंतर्गत अपूर्ण कार्यों की प्रगति, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप,सर्व एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज कौशिक को स्थानान्तरण पर दी गई विदाई-
बैठक में जिले में एसडीएम सीतापुर के पद पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज कौशिक के कोरबा जिला स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर श्री भोसकर ने शॉल श्रीफल प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

छेरमुंडा संकुल के शाला त्यागी बच्चों को अध्ययन सामग्री प्रदान कर कराया गया शाला प्रवेश-
बैठक उपरांत विकासखण्ड लुण्ड्रा के छेरमुंडा संकुल के 06 शालात्यागी बच्चों को पुस्तक, स्कूल ड्रेस सहित अन्य सामग्री प्रदान कर औपचारिक शाला प्रवेश कराया गया। कलेक्टर श्री भोसकर ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने कहा एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डीईओ श्री दिनेश झा को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए तथा इसी तरह शाला त्यागी बच्चों के पालकों को शाला भेजने प्रेरित करने निर्देशित किया।

पदीय दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन पर ग्राम बांसाझाल के रोजगार सहायक एवं प्राथमिक शाला कुड़केल की शिक्षिका हुए सम्मानित-
इस दौरान पदीय दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन करने पर ग्राम बांसाझाल के रोजगार सहायक एवं प्राथमिक शाला कुड़केल की सहायक शिक्षिका को कलेक्टर श्री भोसकर द्वारा सम्मानित किया गया। जनपद पंचायत बतौली के ग्राम बांसाझाल के रोजगार सहायक श्री विश्वदीप पैंकरा द्वारा अपने कार्यों के प्रति सजग रहकर एवं अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निवर्हन करते हुए ग्राम पंचायत बांसाझाल के विकास में बेहतर तरीके से योगदान देने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसी प्रकार प्राथमिक शाला कुड़केल की सहायक शिक्षिका श्रीमती ममता देवी को उत्कृष्ट अध्यापन हेतु सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान