Ro no D15139/23

वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

PM Modi Italy Giorgia Meloni: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंच गए हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी साझा करते हुए अपने दोस्त पीएम मोदी का खास अंदाज में स्वागत किया. उन्होंने कहा ‘Welcome to Rome, my friend!’ यानी रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’. पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और इटली के बीच तेजी से मजबूत हो रहे रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. इस दौरे में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है.

रोम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने किया. इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री का उत्साह के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की.

इटली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि वह रोम पहुंच चुके हैं. उन्होंने लिखा, ‘मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मिलूँगा और उनके साथ चर्चा करूँगा. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना होगा, जिसमें विशेष रूप से ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे’ (IMEC) पर जोर दिया जाएगा.’

उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान, ‘संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029’ की भी समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा, मैं ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करूँगा और बहुपक्षवाद के साथ-साथ वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करूँगा.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को पांच देशों की यात्रा पर निकले थे. उन्होंने यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा किया. पीएम मोदी और इटली की प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मेलोनी की बॉन्डिंग काफी चर्चा में रहती है. ऐसे में भारत और इटली के  रिश्ते भी कूटनीतिक स्तर पर बेहतर होने की उम्मीद है. अब आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं. पीएम मेलोनी की सेल्फी देखें-

होटल में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

रोम स्थित होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां शास्त्रीय नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुति दी गई. इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली. पीएम मोदी इटली के पियाजा डेला रिपब्लिका में स्थित अनंतारा होटल में ठहरेंगे. इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है.

इटली दौरे पर पीएम मोदी का कार्यक्रम कैसा रहेगा?

पीएम मोदी का इटली में पहला कार्यक्रम क्विरिनाले पैलेस का दौरा होगा, जहां वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात करेंगे. इसके बाद विला पैम्फिली में प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ एक शिखर सम्मेलन होगा.  इसके बाद, दोनों नेता कई प्रमुख इटालियन और भारतीय औद्योगिक समूहों के प्रमुखों के साथ एक वर्किंग लंच में शामिल होंगे.

G7 समिट के बाद पहली द्विपक्षीय इटली यात्रा

यह जून 2024 में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी की पहली द्विपक्षीय इटली यात्रा है. वह प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खास निमंत्रण पर इटली पहुंचे हैं. बुधवार को पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात 17वीं सदी के ऐतिहासिक विला डोरिया पाम्फिली में होगी. माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों देश एक संयुक्त घोषणा-पत्र पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं.

भारत-इटली रिश्तों में लगातार बढ़ रही मजबूती

पीएम मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और इटली के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. दोनों देश संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं. इस योजना के तहत व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान एवं तकनीक, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

व्यापार और निवेश में भी बढ़ा सहयोग

भारत और इटली के बीच व्यापार 2025 में 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. वहीं अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच इटली से भारत में कुल 3.66 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया है. दोनों देश अब आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान