Ro no D15139/23

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर सुव्यवस्थित धान खरीदी,

अवैध भंडारण पर उड़नदस्ता की कड़ी कार्रवाई जारी

धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू और पारदर्शी रूप से जारी है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के कुल 100 उपार्जन केन्द्रों में अब तक पंजीकृत 1,29,419 किसानों में से 39,723 किसानों द्वारा 1,85,009.36 मी.टन धान की बिक्री की जा चुकी है। इस धान का कुल मूल्य 438.81 करोड़ रुपये है, जिसका भुगतान किसानों को प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार सभी धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की व्यवस्था सुव्यवस्थित है।
धान खरीदी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा कोचियों व बिचौलियों द्वारा अवैध धान भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले के प्रत्येक विकासखंड में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारियों का ब्लॉक एवं जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। इन दलों द्वारा 10 दिसंबर 2025 तक मंडी अधिनियम 1972 के तहत 62 प्रकरण दर्ज कर 3,739.4 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर आज 11 दिसंबर 2025 को धमतरी, मगरलोड और नगरी के उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान मगरलोड के व्यापारी   तारेन्द्र सिन्हा के प्रतिष्ठान से 33.5 क्विंटल, ग्राम घोटगांव के श्री अशोक कुमार से 45.20 क्विंटल, ग्राम अकालाडोंगरी के श्री ओमप्रकाश पटेल से 20.80 क्विंटल, ग्राम मोंगरागहन के  राकेश कौशिक से 24 क्विंटल तथा कोड़ेगांव आर के श्री जागेश्वर उसेंडी से 16 क्विंटल धान अवैध भंडारित पाया गया। कुल 139.5 क्विंटल अवैध धान जब्त करते हुए सभी के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी को प्रभावित करने वाली किसी भी अनियमितता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सतत एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल स्वयं का उत्पादित धान ही उपार्जन केन्द्रों में विक्रय करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

  • Related Posts

    साय सरकार ने अवैध धर्मांतरण रोकने और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसके मसौदे को मंजूरी दी गई है। • प्रस्तावित कानून के अनुसार बल, प्रलोभन,…

    Read more

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *किसानों और गरीबों की खाद्य सुरक्षा पर सरकार का जोर* *धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री* *73 लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये