व्हाट एन आइडिया सरजी! (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)

आजमगढ़ वालों ने भी क्या नसीब पाया है! निरहुआ जी जैसी प्रतिभा को एक बार चुन ही नहीं चुके हैं, मोदी जी से ऐसी प्रतिभा को दोबारा चुनने का मौका भी झटक लाए हैं। हमें यकीन है कि वे 2019 वाली गलती हर्गिज नहीं दोहराएंगे और उन्हें चुनने का मौका हाथ से हर्गिज नहीं जाने देंगे। वैसे तो सब यूपीवाले ही बहुत खुशनसीब हैं। मोदी, योगी, दोनों उनके नसीब में हैं। पर आजमगढ़ वालों की बात ही कुछ और है। दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ जी जैसा जीनियस बाकी यूपी वालों को भी कहां नसीब है। पट्ठे ने न दिमाग पर जोर डालने की मुद्रा बनायी और न किसी तरह के आंकड़ों-वांकड़ों की जरूरत बतायी। नाचते-गाते ही चुटकियों में देश को बेरोजगारी की उस समस्या का परमानेंट समाधान बता दिया, जिसका समाधान राम जी झूठ न बुलाएं, महाराज मोदी जी भी नहीं खोज पाए थे। और समाधान भी एकदम सिंपल। मोदी जी, योगी जी का दिखाया रास्ता अपनाओ, राजा निरबंसिया बनकर दिखाओ। न होगी औलाद और न होगी रोजगार की जरूरत। नौकरी-वौकरी की मांग का सवाल ही नहीं उठेगा।

वैसे शायद यह कहना भी पूरी तरह से सही नहीं होगा कि मोदी जी बेरोजगारी का यह वाला समाधान खोज ही नहीं पाए थे, जो अब निरहुआ जी ने देश को दिखाया है। वर्ना मोदी जी, योगी जी वगैरह खुद यह समाधान क्यों अपनाते? आखिर, उन्होंने बेरोजगारी के समाधान का अपना वाला मॉडल कुछ सोच कर ही अपनाया होगा। फिर भी, जैसे न्यूटन को गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज का क्रेडिट दिया जाता है, वैसे ही निरहुआ जी को बेरोजगारी के अपने बुनियादी समाधान की खोज का क्रेडिट तो देना ही होगा। अब सेब को पेड़ से गिरते तो न्यूटन से पहले भी न जाने कितने लोगों ने देखा होगा। पेड़ से गिरते सेब को और ऊपर से गिरती चीजों को लपका भी बहुतों ने होगा। पर बिना सोचे-समझे किसी समाधान का व्यवहार करते रहना एक बात है, योगी जी, मोदी जी की तरह पहले भी बहुतों ने ऐसा किया होगा; पर समाधान का सिद्घांत खोजकर निकालना और ही बात है। हां! यह दूसरी बात है कि यह मोदी जी के राज के दस साल का ही कमाल है कि निरहुआ जैसा जीनियस निकलकर सामने आ सका और बेरोजगारी जैसी असाध्य लगने वाली समस्या का, अपना परमानेंट समाधान पेश कर सका। कम-से-कम अब मोदी जी से कोई साल के दो करोड़ रोजगार मांगने नहीं जाएगा। जवाब सब को पहले ही पता है — दो करोड़ रोजगार चाहिए, तो दो करोड़ बच्चे पैदा मत करो। रोजगार देेने और मांगने का तो लफड़ा ही मिट जाएगा।

और निरहुआ जी की महान खोज में सिर्फ बेरोजगारी ही नहीं, परिवारवाद, भ्रष्टाचार जैसी और कई समस्याओं का भी समाधान है। जब परिवार ही नहीं होगा, तो परिवारवाद कहां से आएगा। जब बांस ही नहीं होगा, तो बांसुरी कहां से बजेगी। और अगर परिवार ही नहीं होगा, तो बंदा भ्रष्टाचार करेगा भी, तो किस के लिए? आखिर में तो सब यहीं पड़ा रह जाएगा। यूपी के ही महेशचंद्र शर्मा इसीलिए तो कह रहे हैं कि जो मोदी-योगी को अपना नहीं समझता, अपने बाप को भी अपना नहीं समझता। आखिर, असली पिता तो मोदी जी, योगी जी ही हैं। वल्दियत के खाने में नाम वाले पिता न सही, फिर भी पिता वही हैं। मामूली पिता नहीं, परमपिता! पिता नहीं हैं, ताकि बेरोजगारी वगैरह के परमानेंट समाधान का मॉडल पेश कर सकें, फिर भी वे ही असली पिता हैं। भाई वाह! व्हाट एन आइडिया सरजी!

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए…

सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने ली आबकारी विभाग की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक

विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अम्बिकापुर । राज्य शासन के आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त श्रीमती आर. संगीता ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को सरगुजा कलेक्टर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षा से आत्म उत्थान की ओर बढ़ते कदम, सेंट्रल जेल रायपुर में शिक्षा की नई पहल

शिक्षा से आत्म उत्थान की ओर बढ़ते कदम, सेंट्रल जेल रायपुर में शिक्षा की नई पहल

नवभारत साक्षरता अभियान महापरीक्षा 30 मार्च को

नवभारत साक्षरता अभियान  महापरीक्षा 30 मार्च को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

राज्यपाल  डेका ने विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर शुभकामनाएं दी

राज्यपाल  डेका ने विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर शुभकामनाएं दी

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा