खेल डेस्क। भारतीय टीम के ने दुबई में पाकिस्तान के परखच्चे उड़ा दिए। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की। पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाज पहले ही ओवर से हावी दिखी। 127 रन के स्कोर को भारतीय बल्लेबाजों ने 15.5 ओवर में ही पा लिया। भारत के 3 विकेट ही गिरे थे। कप्तान सूर्य कुमार (47) ने 6 मार कर मैच जितवाया।
इस मैच की खास बात यह रही कि अंतिम बॉल में छक्का पड़ते ही दोनों बैट्समैन सीधे पवेलियन की ओर गए, पूरी टीम ड्रेसिंग रूम पहुंचने के बाद दरवाजा बंद कर लिया। मैच के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ भी नहीं मिलाया। इसकी शिकायत पाकिस्तानी बोर्ड ने की है। मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ तौर पर कहा कि हम पहलगाम के पीड़ितों के साथ खड़े हैं और ये जीत देश को समर्पित है।
भारत ने पूरी दुनिया को ये संदेश दिया कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमारी मजबूरी थी, लेकिन हम आंतकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और दुश्मन देश को गले लगाने की भूल किसी भी स्थिति में नहीं की जाएगी। इस मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पूरी तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया। वो मैदान पर आए, खेले और बिना कोई कंट्रोवर्सी किए चले गए।
भारत पर नहीं लगेगा कोई फाइन
अब भारतीय टीम का ये व्यवहार पाकिस्तान को सही नहीं लग रहा और इसकी शिकायत भी की गई। पाकिस्तान टीम के मैनेजर ने मैच रफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवा दी और कहा गया है कि उन्होंने दोनों देशों के कप्तानों को हाथ नहीं मिलाने का अनुरोध किया था। अब सवाल ये है कि क्या इस शिकायत के बाद भारत पर किसी तरह का जुर्माना लगेगा तो इसका जवाब है नहीं।
ICC या ACC के किसी भी रूल बुक में नहीं लिखा है कि अगर किसी टीम का खिलाड़ी अन्य टीम के खिलाड़ी के साथ हाथ नहीं मिलाता है तो उस पर कोई जुर्माना लगाया जाएगा। हाथ मिलाना कोई नियम नहीं है बल्कि इसे सिर्फ खेल भावना को रूप में देखा जाता है। यही वजह है कि मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। अगर कोई किसी से हाथ नहीं मिलाता है को इसे सिर्फ खेल भावना के विपरित माना जा सकता है इससे ज्यादा कुछ नहीं।









