Ro no D15139/23

सॉल्यूशन क्या है, हम लगातार निगरानी करेंगे’; दिल्ली में वायु प्रदूषण पर SC सख्त

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है और मामले की नियमित सुनवाई करने की बात कही है। कोर्ट ने कहा कि दीवाली के आसपास औपचारिक सुनवाई पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रदूषण के कई कारण हैं और विशेषज्ञ ही समाधान बता सकते हैं। कोर्ट ने सरकार से इस दिशा में कदम उठाने की उम्मीद जताई है।

दिल्ली एनसीआर में दमघोंटू हवा से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। वायु प्रदूषण के मामले को देखते हुए SC का कहना है कि वह इस मुद्दे पर रेगुलर बेसिस पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि दीवाली के आसपास केवल औपचारिक तौर पर मामले की सुनवाई करना सही नहीं है।

दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से जुड़े मामले पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। इस मामले का जिक्र एमिकस यानी कोर्ट की ओर से नियुक्त वकील ने किया था। दिल्ली एनसीआर में परिस्थिति की तात्कालिकता के कारण इस मामले में जल्दी सुनवाई की मांग की गई थी।

समस्या की पहचान की जा चुकी है: CJI

सीजेआई ने पूरे मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि न्यायपालिका कौन सी जादुई छड़ी चलाकर बताए। हम कौन सा आदेश पारित कर सकते हैं कि आज ही हवा साफ हो जाए। वहीं, इस मामले में सीजेआई ने कहा कि हम इस मामले की सुनवाई करेंगे। समस्या की पहचान की जा चुकी है।

‘दिल्ली में प्रदूषण के कई कारण’

सीजेआई ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के पीछे कई कारण हैं, यह किसी एक कारण से नहीं हो रहा है। इसके कई कारण क्या हैं, यह केवल डोमेन एक्सपर्ट ही बता सकते हैं और अगर कई कारण हैं तो उनके समाधान भी वही विशेषज्ञ बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में कुछ न कुछ करेगी। सीजेआई ने कहा कि हम इस मामले को रेगुलर देखेंगे। सोमवार को

  • Related Posts

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    BJP Manifesto: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के बाद अब भाजपा बंगाल के विकास के लिए अपना ब्लू प्रिंट जारी करने जा रही है. अगले…

    Read more

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    Russian Aircraft crashes in Crimea: रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई. रूस की समाचार…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…