Ro no D15139/23

फाल्गुन महीने का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और विधि

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित एक विशेष पर्व है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी दोषों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. यह व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है. साल 2026 के फाल्गुन महीने में आखिरी प्रदोष व्रत 1 मार्च, रविवार को रखा जाएगा. रविवार को पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है. रविवार सूर्यदेव का दिन माना गया है, इसलिए इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. श्रद्धालुओं को भगवान शिव और सूर्यदेव दोनों की कृपा प्राप्त होगी.

प्रदोष व्रत 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि

  • रवि प्रदोष व्रत 01 मार्च 2026, दिन रविवार को है.
  • त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ — 28 फरवरी 2026 की रात 08:05 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त — 01 मार्च 2026 की शाम 06:30 बजे
  • पूजा का शुभ समय — 01 मार्च को सुबह 07:40 बजे से 12:02 बजे तक
  • प्रदोष काल पूजा का शुभ समय — 01 मार्च को शाम 05:51 बजे से 08:56 बजे तक
  • व्रत पारण का शुभ समय — 02 मार्च को सुबह 06:12 बजे से 07:38 बजे तक, फिर सुबह 09:07 बजे से 10:34 बजे तक

प्रदोष व्रत पूजा सामग्री

अभिषेक के लिए 

  • शुद्ध गंगाजल
  • कच्चा दूध
  • दही
  • शहद
  • गन्ने का रस या पंचामृत

पूजन एवं अर्पण सामग्री

  • बेलपत्र
  • धतूरा और भांग
  • सफेद चंदन
  • अक्षत
  • फूल
  • कलावा (मौली धागा)

आरती के लिए

  • दीपक
  • रुई की बत्ती और घी
  • धूपबत्ती और अगरबत्ती
  • कर्पूर

प्रदोष व्रत पूजा विधि

स्नान और संकल्प: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प लें. संभव हो तो इस दिन सफेद कपड़े पहनें.

पूरे दिन का उपवास: इस दिन अपनी इच्छा अनुसार सात्विक आहार, फलाहार या निराहार रहकर व्रत रखा जा सकता है. साथ ही मानसिक रूप से भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें.

संध्या पूजा: प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा सूर्यास्त के समय (प्रदोष काल) में की जाती है. शाम को सूर्यास्त से आधा घंटा पहले पुनः स्नान करें और पूजा की तैयारी करें.

शिव अभिषेक: इस दिन मंदिर में जाकर या घर पर ही शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें.

अर्पित करें ये चीजें: भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत और सफेद फूल समेत अन्य चीजें अर्पित करें और भोग लगाए.

कथा और आरती: प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें या सुनें और अंत में शिव जी की आरती करें.

भगवान सूर्य की पूजा: चूंकि यह रवि प्रदोष है, इसलिए इस दिन सुबह भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. साथ ही पूजा के समय शिव चालीसा के साथ सूर्य चालीसा का पाठ भी करें.ऐसा करना बेहद शुभ और फलदायक रहेगा.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान