Ro no D15139/23

मेडिकल कॉलेज कोरबा में एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी व चरक शपथ का आयोजन

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा में एम. बी. बी. एस. (2025 बैच) प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ एवं “चरक शपथ समारोह“ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कमल किशोर सहारे तथा विशिष्ट अतिथि अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर रहे।
इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. के के सहारे ने विद्यार्थियों को चरक शपथ एवम हिप्पोक्रेटिक शपथ दिलाते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक व्यवसाय का क्षेत्र नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. गोपाल कंवर  प्राध्यापक मेडिसिन ने चरक शपथ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य चरक की शिक्षाएं चिकित्सकों को अनुशासन, गुरुजनों के प्रति सम्मान और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा का मार्ग दिखाती हैं, जो एक आदर्श एवं कुशल चिकित्सक बनने के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज कमेटी के सदस्य डॉ दुर्गा शंकर पटेल , डॉ सुमित ध्रुव , डॉ. अनमोल मिंज डॉ. अनिल अग्रवाल डॉ. आशुतोष थवाइत डॉ. डॉ. दिव्या चंद्र एवं डॉ. रीना नायक का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन समृद्धि जैन एवं सुनैना कुजूर द्वितीय वर्ष छात्रा  द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. विनीता रावटे  ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से राजनांदगांव को बनाएंगे प्रदेश में अग्रणी : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

      – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सूर्यसभा एवं शून्य बिजली बिल वाले हितग्राहियों के सम्मान समारोह में हुए शामिल – विधानसभा अध्यक्ष ने सूर्यसभा में शून्य बिजली बिल वाले…

    Read more

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

      रायपुर. 20 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्रधान जिला एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात