Ro no D15139/23

लालू यादव के कुनबे में कौन-कौन, तेज प्रताप और तेजस्वी बेटे तो रोहिणी आचार्य समेत 7 बेटियां,

जानें कौन क्या करता है लालू प्रसाद यादव के परिवार में महाभारत छिड़ी हुई है. संजय, धृतराष्ट्र जैसे किरदार उछाले जा रहे हैं, लेकिन नौ बेटे बेटियों में लालू ने सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव को क्यों सियासी कमान सौंपी, ये जानना भी दिलचस्प है. आइए जानते हैं कौन क्या करता है.

लालू यादव के कुनबे में कौन-कौन, तेज प्रताप और तेजस्वी बेटे तो रोहिणी आचार्य समेत 7 बेटियां, जानें कौन क्या करता है
Lalu Yadav Familyनई दिल्ली:
लालू प्रसाद यादव के परिवार में घमासान मचा है.लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोटे भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बिहार चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने तेजस्वी पर बदसलूकी करने से लेकर चप्पल उठाने तक के आरोप लगाए हैं. लालू यादव के दो बेटे और सात बेटियां हैं. हालांकि सारे बेटे-बेटी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं. दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव राजनीति में सक्रिय हैं.लालू के दोनों साले साधु यादव और सुभाष यादव का भी सियासत में दबदबा रहा है. लालू यादव के परिवार और सियासत के रिश्ते बेटे-बेटियों के साथ बिहार ही नहीं, यूपी, दिल्ली हरियाणा से लेकर कई राज्यों में फैले हैं. आइए जानते हैं कि उनके परिवार में कौन क्या करता है…

राबड़ी देवी और लालू यादव
लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री हैं.1997 में चारा घोटाले में जब लालू को जेल जाना पड़ा तो राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री पद को संभाला. वो तीन बार बिहार की मुख्यमंत्री पद पर रहीं. 1990 के दशक से 2005 तक बिहार में राजद परिवार की सरकार रही. इसमें लालू और राबड़ी ने सत्ता संभाली.

1. मीसा भारती -राज्यसभा सांसद
मीसा भारती लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी हैं. उनका जन्म आपातकाल के दौरान जब लालू जेल में थे, तब हुआ था. इसलिए उनका उसी आंतरिक सुरक्षा कानून मीसा के नाम पर रखा गया. मीसा ज्यादातर दिल्ली में ही रहती हैं और संसद में तमाम मुद्दों पर पार्टी की बात रखती हैं.

पति सॉफ्टेयर इंजीनियर
पेशे से डॉक्टर मीसा भारती ने पटना मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की. लेकिन कभी डॉक्टरी की प्रैक्टिस नहीं की. मीसा ने 2014 में पहली बार पाटलिपुत्र सीट से राजद से लोकसभा चुनाव लड़ा.उस सीट से सांसद और लालू के करीबी रामकृपाल यादव ने भाजपा से ताल ठोंक दी और मीसा हार गईं. फिर उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया. मीसा की शादी शैलेश कुमार से हुई है.जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उनकी दो बेटी हैं. दिल्ली-एनसीआर में उनके तीन बड़े फॉर्महाउस भी हैं.

आपके लिए और..
सऊदी अरब में बस दुर्घटना, 42 भारतीय थे सवार, दिल्ली और जेद्दा में जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
गाजर के जूस में काला नमक मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं? किन बीमारियों को दूर करता है, कब और कितना पिएं?
इंदौर पुलिस से माफी मांगने क्यों पहुंचा एजाज खान, हाथ जोड़कर बताई पूरी कहानी

2. कौन हैं रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य राजनीति में सक्रिय रही हैं. वो सोशल मीडिया में भी राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बात रखती हैं.पिता लालू यादव को किडनी देकर उन्होंने मिसाल कायम की थी. रोहिणी आचार्य का विवाह मई 2002 में अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर राव समरेश सिंह से हुआ था. दोनों की संपत्ति करीब 36 करोड़ रुपये हैं.

तेजस्वी यादव से तनातनी
तेजस्वी के करीबी संजय यादव और रमीज की वजह से रोहिणी आचार्य ने उनके खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है.रोहिणी ने छपरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी के हाथों उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा.लालू को किडनी देकर उनकी जान बचाने वाली आचार्य ने राजनीति से संन्यास का भी ऐलान कर दिया है.

3. कौन हैं चंदा यादव
चंदा यादव भी लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं. हालांकि वो सार्वजनिक तौर पर कम ही दिखती हैं. राजनीति से उन्होंने दूरी बनाए रखी है और परिवार के समारोह में ही दिखती हैं. चंदा यादव की शादी इंडियन एयरलाइंस के पायलट विक्रम सिंह से हुई थी.

4. रागिनी यादव, सपा परिवार से ताल्लुक
लालू के बेटे बेटियों में रागिनी यादव चौथी पायदान पर आती हैं. उनका विवाह सपा नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार में हुआ है. रागिनी यादव का विवाह गाजियाबाद के सपा नेता जितेंद्र यादव के पुत्र राहुल यादव से हुआ था. उनकी संपत्ति चुनावी हलफनामे में 100 करोड़ के करीब बताई गई थी.

  • Related Posts

    भरत तिवारी पर सबसे पहले गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, 24 जुलाई को ही CM सम्राट से मिला था परिवार

    Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी का एनकाउंटर किया गया था. लगातार हो रही जांच के बीच गुरुवार देर रात फिर कार्रवाई हुई. भरत तिवारी को सबसे…

    Read more

    आज की तस्वीरें: पटना में जगन्नाथ रथयात्रा में CM शामिल, मुफ्त JEE-NEET कोचिंग की शुरुआत समेत देखिए आज की 5 प्रमुख तस्वीरें

    पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. इस्कॉन मंदिर से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रथ की डोरी खींची. हजारों…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल