Ro no D15139/23

कौन होगा बिग बॉस 19 का विजेता? फराह खान ने इस कंटेस्टेंट के नाम की भविष्यवाणी की! बोलीं- ‘मैं शो को…’

बिग बॉस 19 के फिनाले की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। हर कोई विनर का नाम जानना चाहते हैं। इस बीच फराह खान ने भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम बता दिया है।

बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और जैसे-जैसे फिनाले की डेट नजदीक आ रही है, दर्शकों के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनते देखना चाहता है। एक तरफ जहां कोई अमाल मलिक को इस सीजन का विनर बाता रहा है तो कोई फरहाना को विजेता बनते देखना चाहता है। इस बीच फराह खान ने भी उस कंटेस्टेंट का नाम बता दिया है, जिसे लेकर उन्हें लगता है कि वो इस सीजन का विनर हो सकता है। फराह खान काफी करीब से बिग बॉस फॉलो करती हैं। कई बार वह सलमान खान की गैर-मौजूदगी में वीकेंड का वार होस्ट भी करती हैं, ऐसे में उन्होंने भी शो में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को लेकर बात की है।

कौन होगा शो का विनर?

फराह खान ने हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बिग बॉस 19 को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में बात की, लेकिन जब उनसे शो के संभावित विनर का नाम पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फराह कहती हैं कि  ये सीजन गौरव खन्ना का सीजन है, क्योंकि वह बहुत ही संयम और डिग्निफाइड तरीके से अब तक चले आ रहे हैं।

फराह ने बताया फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम

सोहा अली खान ने फराह से पूछा कि उनके हिसाब से बिग बॉस 19 का विनर कौन होगा? जवाब में फराह कहती हैं- ‘मुझे नहीं पता कि मुझे ये कहने की इजाजत है कि नहीं। मुझे इसके बारे में बात करना पसंद भी नहीं है, क्योंकि मैं बिग बॉस के कापी क्लोज हूं और काफी करीब से फॉलो भी करती हूं। मैं कई बार शो होस्ट भी करती हूं, इसलिए मैं किसी को लेकर अपनी राय नहीं देना चाहती। हालांकि, मुझे लगता है कि ये सीजन गौरव खन्ना का बन रहा है, क्योंकि हर कोई उसी पर चढ़ रहा है और वो अपने आपको बहुत ही अच्छे तरीके से पेश कर रहा है। वो बहुत ही डिग्निफाइड है, न किसी को गाली दे रहा है और न ही फसाद। वो काफी अच्छे से खेल रहा है, इसीलिए कईयों को खटक रहा है।’

मास्टरशेफ सेलिब्रिटी के विनर रह चुके हैं गौरव खन्ना

बता दें, गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में से हैं। पिछले दिनों वह ‘अनुपमा’ में अपने किरदार अनुज को लेकर सुर्खियों में रहे, जिसके साथ वह टीवी के ग्रीन फ्लैग भी बन गए। गौरव करीब 20 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर भी रह चुके हैं। अब वह बिग बॉस 19 में भी अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं, वह जिस शांति और संयम से गेम खेल रहे हैं, दर्शक उनका फुल सपोर्ट कर रहे हैं। वोटिंग ट्रेंड में भी गौरव लगातार आगे चल रहे हैं, जिसके चलते फैंस का मानना है कि वह इस सीजन के विनर बन सकते हैं।

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल