Ro no D15139/23

मोहन भागवत ने ‘नोटा’ क्यों नहीं दबाने को कहा?

 वोट डालने के बाद मोहन भागवत ने कहा कि ‘नोटा’ का बटन दबाने से डायरेक्ट ऐसे उम्मीदवारों को फायदा मिल जाता है, जिन्हें लोग नहीं चाहते. वोट न करने या नोटा चुनने से बेहतर है कि सोच-समझकर सही उम्मीदवार को वोट दिया जाए.

नोटा’ दबाने से सही उम्मीदवार को फायदा नहीं मिलता, बल्कि इससे गलत उम्मीदवारों को ही फायदा पहुंच सकता है. यह बात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कही. वे नागपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे थे. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा है. इसलिए मतदान करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है. उन्होंने अपील की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी लोग चुनाव के दौरान एक योग्य उम्मीदवार को ही वोट दें.

सोच-समझकर किसी एक उम्मीदवार को वोट दें

नोटा ऑप्शन पर भागवत ने कहा कि इसका मतलब होता है सभी उम्मीदवारों को नकार देना. लेकिन ऐसा करने से डॉयरेक्ट ऐसे व्यक्ति को फायदा मिल जाता है, जिसे लोग पसंद नहीं करते. उन्होंने कहा कि नोटा लोगों को अपनी नाराजगी जताने का मौका देता है. लेकिन किसी को भी वोट न देने से बेहतर है कि सोच-समझकर किसी एक उम्मीदवार को वोट दिया जाए.

लोकतंत्र में सरकार जनता के जनादेश से बनती है : भैयाजी जोशी

आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह और केंद्रीय समिति के सदस्य भैयाजी जोशी भी सुबह जल्दी वोट डालने वालों में शामिल थे. उन्होंने मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता के जनादेश से बनती है, जो चुनाव के जरिए सामने आता है. उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान नागरिक अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं. जोशी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. लोकतंत्र में यह उम्मीद की जाती है कि जो सरकार चुनी जाए, वह जनता की उम्मीदों और जरूरतों पर खरी उतरे.

  • Related Posts

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    UP News:मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों और माहौल में हल्की-फुल्की चुटकी न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. गोरखपुर के एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने अपने…

    Read more

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    Surya Grahan 2026: आज बुधवार 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम