Ro no D15139/23

ज्यादा साफ दिल वाले लोग ही क्यों खाते हैं सबसे पहले धोखा? जान लिये तो कभी नहीं करेंगे गलती

आचार्य चाणक्य के अनुसार ज्यादा साफ दिल और जरूरत से ज्यादा भरोसा करना कई बार इंसान को नुकसान पहुंचाता है. जानिए चाणक्य नीति में क्यों कहा गया है कि ऐसे लोग जिंदगी में सबसे पहले धोखा खाते हैं.

कहा जाता है कि साफ दिल होना सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन आचार्य चाणक्य की नीति कुछ और ही सिखाती है. चाणक्य के अनुसार, जरूरत से ज्यादा सरल और भरोसेमंद स्वभाव कई बार इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी बन जाता है. आज के दौर में रिश्ते हों, नौकरी हो या समाज, अक्सर देखा जाता है कि जो लोग दिल के बहुत साफ होते हैं, वही सबसे पहले ठगे जाते हैं. आज हम इस लेख में जानेंगे कि आचार्य चाणक्य ने क्यों कहा था कि ये लोग जिंदगी में सबसे पहले धोखा खाते हैं.

अच्छे और भोले होने में फर्क

चाणक्य नीति कहती है कि अच्छे और भोले होने में फर्क है. अच्छा इंसान वह है जो सही और गलत में फर्क जानता है, जबकि भोला इंसान हर किसी पर बिना परखे भरोसा कर लेता है. चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति सामने वाले की नीयत समझे बिना उस पर भरोसा कर लेता है, वह खुद को नुकसान के लिए तैयार करता है.

भरोसे की जल्दबाजी पड़ती है भारी

आज की जिंदगी में लोग अक्सर अपने राज, कमजोरियां और निजी बातें जल्दी साझा कर देते हैं. चाणक्य नीति के मुताबिक, अपनी हर बात हर किसी को बता देना बुद्धिमानी नहीं है. ज्यादा साफ दिल वाले लोग यही गलती करते हैं. वे सोचते हैं कि सामने वाला भी उतना ही सच्चा होगा. इसी भरोसे का फायदा उठाकर लोग उन्हें धोखा दे जाते हैं.

रिश्तों में भी लागू होती है चाणक्य नीति

चाणक्य सिर्फ राजनीति या सत्ता की बात नहीं करते, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में भी संतुलन की सलाह देते हैं. उनके अनुसार, रिश्तों में भावनाएं जरूरी हैं, लेकिन आंख बंद कर भरोसा करना नहीं. जो व्यक्ति हर रिश्ते में खुद को पूरी तरह खोल देता है, वह सबसे पहले चोट खाता है.

ऑफिस और समाज में भारी कीमत चुकाते हैं साफ दिल वाले लोग

नौकरी और कार्यस्थल पर भी चाणक्य नीति पूरी तरह लागू होती है. जो लोग हर किसी की मदद करते हैं, हर जिम्मेदारी बिना सवाल उठाए स्वीकार कर लेते हैं, उन्हें अक्सर इस्तेमाल किया जाता है. चाणक्य कहते हैं कि जहां जरूरत हो वहां विनम्र रहें, लेकिन अपनी सीमाएं तय करना भी उतना ही जरूरी है.

  • Related Posts

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय