Ro no D15139/23

जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

Amit Shah: कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में घुसपैठ की समस्या को लेकर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब अखबारों में खबरें आ रही हैं कि पहले ममता सरकार के शासन में हर रोज बंगाल में घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठ करने वाले खुद वापस जाने लगे हैं. गुजरात के अहमदाबाद दौरे पर गये अमित शाह ने बंगाल में घुसपैठियों पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कार्रवाई पर कहा – मुख्यमंत्री और भाजपा की बंगाल सरकार ने घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाये हैं, मगर हम सब चाहते हैं कि जो लोग घुसपैठ कर आये हैं, वे अपने आप ही वहीं वापस चले जायें, जहां से वे आये हैं. उन्होंने कहा – अगर वे अपने आप चले जाते हैं, तो बंगाल सरकार उन पर कोई केस नहीं करेगी और जाने में उनकी सहायता भी करेगी.

घुसपैठ रोकने के लिए केंद्र ने बनायी हाइ लेवल कमेटी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा : हमारी सरकार का संकल्प है कि देशभर से एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाये. इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप सरकार ने डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी देशभर में जनसंख्या में हो रहे कृत्रिम बदलावों, उनके कारणों व उन्हें रोकने के उपायों का व्यापक अध्ययन करेगी. इसके लिए अगर कोई कानून बनाने की जरूरत होगी, तो उसकी भी सिफारिश करेगी. यह कमेटी एक साल में अपनी रिपोर्ट देगी और कृत्रिम जनसांख्यिकीय बदलाव को रोकने का काम हमारी सरकार पूरी मजबूती से करेगी.

बीएसएफ को सौंपी जा चुकी है 600 हेक्टेयर जमीन

पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए जमीन देने के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा : हमने बंगाल विधानसभा चुनाव में कहा था कि अगर आप हमें जीत दिलायेंगे, तो हम बांग्लादेश सीमा पर बचा हुआ फेंसिंग का काम कुछ ही दिनों में शुरू करेंगे. उन्होंने कहा- मैं बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने सिर्फ सात दिनों में 600 हेक्टेयर भूमि बीएसएफ को सौंपने का काम कर दिया. साथ ही चिकन नेक की 121 हेक्टेयर भूमि भी बीएसएफ को सौंप दी.

  • Related Posts

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    US Russia Sanctions Bill : अमेरिका में एक नया प्रतिबंध बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत समेत पांच देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है. साल 2025…

    Read more

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    दिल्ली में भारत-पोलैंड जॉइंट इकोनॉमिक कमिशन की बैठक हुई. इसके बाद पोलैंड के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर व्लादिस्लाव तेओफिल बारतोशेव्स्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत