Ro no D15139/23

क्या कर्नाटक में बदलेगा सीएम? शिवकुमार ने बढ़ाया सस्पेंस, कहा- वादा निभाना एक बड़ी ताकत

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के बयान ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वादा निभाना एक बड़ी ताकत है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस ने सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों को बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। अब देखना है कि आलाकमान क्या फैसला लेता है।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राज्य में सीएम पद की खींचतान के बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

दरअसल, एक कार्यक्रम में बोलते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है और वादा निभाना एक बड़ी ताकत है।

‘वादा निभाना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत’

उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है, जिसका मतलब है कि हमारे लिए अपना वादा निभाना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। चाहें वह जज हो, भारत के राष्ट्रपति हों, मैं रहूं या आप में से कोई और रहे। हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

वादा निभाना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत’

उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है, जिसका मतलब है कि हमारे लिए अपना वादा निभाना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। चाहें वह जज हो, भारत के राष्ट्रपति हों, मैं रहूं या आप में से कोई और रहे। हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

इसी कार्यक्रम में डीके शिवकुमार ने कुर्सी वाली बात भी कही, जिसपर लोगों की हंसी छूट गई। उन्होंने अपने आसपास के खड़े लोगों को बैठते हुए कहा कि जो लोग मेरे पीछे खड़े हैं, उन्हें कुर्सी की कीमत नहीं पता है। उन्हें जो भी कुर्सियां मिलती हैं, उन पर बैठने के बजाए वे बेवजह खड़े हैं। जैसे ही उन्होंने ये बात कही, पूरे हॉल में हंसी गूंज गई।

सीएम पद को लेकर कर्नाटक में रार

गौरतलब है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और सीएम सिद्दरमैया के बीच इन दिनों खींचतान देखने को मिल रही है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का कहना है कि साल 2023 में राज्य में कांग्रेस की जीत के बाद रोटेशनल (बारी-बारी) मुख्यमंत्री पद पर सहमति बनी थी। हालांकि, राज्य के सीएम सीएम सिद्दरमैया ने इस दावे खारिज किया है।

इन सब के बीच डीके शिवकुमार के इस ‘वादा निभाओ’ वाले बयान को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को ढाई साल में सीएम बदलने के कथित वादे को याद दिलाने के तौर पर देखा जा रहा है।

दिल्ली के चक्कर लगा रहे कांग्रेस के कई एमएलए

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों से डीके शिवकुमार एवं उनके कई समर्थक विधायक दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि कर्नाटक की राज्य सरकार में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि वे सभी प्रकार की रुकावट को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं, राहुल जी और सोनिया जी मिलकर इस मुद्दे पर फैसला लेंगे और इसे सुलझाएंगे।

  • Related Posts

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    BJP Manifesto: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के बाद अब भाजपा बंगाल के विकास के लिए अपना ब्लू प्रिंट जारी करने जा रही है. अगले…

    Read more

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    Russian Aircraft crashes in Crimea: रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई. रूस की समाचार…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…