Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में विलियम, राजकुमार, नरेन्द्र को मिला ई रिक्शा, मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर । हमें दो कदम भी नापना हो तो पैरों की जरूरत पड़ती है। जीवनयापन के लिए कठिन संघर्ष, परिवार का सहारा बनना, बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने जैसे जीवन के कई पहलू है जिसे परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला व्यक्ति भली-भांति समझता है। जीवन की इस आपाधापी में अगर किसी दुर्घटनावश पैर काम करना बंद कर दे तो जीवन का यह संघर्ष और भी कठिन हो जाता है।
दुर्घटना की वजह से अपने चलने-फिरने की क्षमता खो चुके विलियम तिग्गा, राजकुमार राम और नरेन्द्र कुमार इस दर्द को महसूस कर रहे थे। कमजोर आर्थिक स्थिति इस संघर्ष को और भी कठिन बना देता है। तीनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आकर अपनी व्यथा बताई और ई-रिक्शा की मांग की ताकि फिर से वे इस सहायक उपकरण की वजह से अपना काम आसान बना सके।
हर जरूरतमंदों की संवेदनशीलता के साथ मदद करने के लिए विख्यात मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्काल इस पर कार्रवाई की और विलियम तिग्गा, राजकुमार राम और नरेन्द्र कुमार का ई-रिक्शा प्रदान की। अब उनकी राह आसान हो गई है। ई-रिक्शा मिलने के बाद उनके चेहरे की चमक, आत्मविश्वास और कृतज्ञता को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। तीनों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंप कार्यालय ने उनके दर्द को समझा और मदद की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सीएम कैंप कार्यालय बगिया मानवीय संवेदनाओं का केंद्र बन गया हैं। कार्यालय में जन समस्या का निवारण तत्परता से किया जा रहा है। उम्मीद और आशा लेकर पहुंचने वाले लोग यहां से एक मुस्कुराहट के साथ वापस जाते हैं।

  • Related Posts

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें

    *लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए 448 करोड़* *रायगढ़ जिले में तीन, धमतरी और बलौदाबाजार में बनेंगे दो-दो बायपास* रायपुर. 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का बगिया  हेलीपैड में हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज बगिया हेलीपैड पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर  सुनील गुप्ता कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….